फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Encounter in Patna, police shot the criminal who was running away after firing: Crime News

Bihar Police: पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली, दूसरे को किया गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 02:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

Bihar News: पुलिस दोनों अपराधियों को पकड़ने पहुंची थी। लेकिन, इनलोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक अपराधी को गोली लग गई। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Police: Encounter in Patna, police shot the criminal who was running away after firing: Crime News
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराधियों और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना इलाके का है। रविवार की मध्य रात्रि लूट कांड के अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की तो एक अपराधी को गोली लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार और आलोक कुमार के रूप में हुई है। सूरज कुमार को गोली लगी है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और चार गोलियां पुलिस ने बरामद की हैं।

विज्ञापन


सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी
दरअसल, रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि बीते महीने पान दुकानदार सनी कुमार के साथ हुए लूट कांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है। जिसके बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और देर रात पुलिस की टीम अपराधी को पकड़ने पहुंची। जहां पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधियों पर फायरिंग की, जिसमें सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं, दूसरा अपराधी भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

Bihar Police: भोजपुर में सैप जवान की गोली से युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण; पुलिसकर्मी को पीटा, जमकर किया बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही
इधर, पूरी घटना को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते महीने रानीतालाब थानाक्षेत्र के सैदाबाद गांव के पास रात में एक पान दुकानदार सनी कुमार से हथियार के बल पर लूट की गई थी, जिसमें पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लूट कांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हुआ, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed