फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police : Dead body of a child found in a well in Gaya, boyfriend girlfriend killed.love affair

Bihar News : महिला ने प्रेमी के बेटे की कर दी हत्या, मामला खुला तो हर कोई रह गया दंग

Sun, 11 Feb 2024 02:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Feb 2024 02:55 PM IST
सार

Bihar :  गांव के कुएं में एक बच्चे की लाश मिली। पुलिस ने इस मामले में काफी छानबीन की। इसके बाद जो मामला खुला तो पुलिस भी दंग रह गई। मामला प्रेम प्रसंग का था लेकिन रिश्ता नाजायज। अब आरोपी महिला और उसका प्रेमी दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।  

विज्ञापन
Bihar police : Dead body of a child found in a well in Gaya, boyfriend girlfriend killed.love affair
मासूम अभिराज के हत्यारे सुरेन्द्र और गुडिया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में चार दिन से एक बच्चा लापता था। काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर ढूंढते-ढूंढते बच्चे की लाश उसके घर से कुछ ही दूर पर स्थित एक कुएं से बरामद हुई। मामला थाना पहुंचा और पुलिस ने इस मामले की पड़ताल भी की। पुलिस की जांच में जो बात सामने आई उसे जानकर अब बच्चे के पिता भी हैरत में हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांदा गांव की है।

विज्ञापन


पिता की प्रेमिका ने नये प्रेमी के साथ दिया घटना को अंजाम 
पुलिस का कहना है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांदा गांव निवासी अरविंद कुमार का एक महिला से अवैध संबंध था। इस दौरान महिला का दूसरे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ी और प्रेम हो गया। इस बात को लेकर अरविंद कुमार और उसकी प्रेमिका गुड़िया देवी में झगड़ा होने लगा। वहीं प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी सुरेंद्र कुमार के साथ मिलकर 7 फरवरी को पहले शादीशुदा प्रेमी अरविंद कुमार के सात वर्षीय पुत्र अभिराज अगवा कर हत्या कर दिया और कुएं में शव को फेंक दिया। अभिराज के पिता अरविंद शर्मा ने पुलिस बच्चे का गुम होने की शिकायत दर्ज कराया। अपने शिकायत पत्र में बच्चे के पिता ने बताया कि एक महिला गुड़िया देवी और उसके प्रेमी द्वारा लगातार जान मारने की धमकी दी गई थी। वहीं पुलिसिया छानबीन में मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक कुएं से लापता सात वर्षीय अभिराज का शव बरामद किया।
विज्ञापन


आरोपी ने बताई हत्या करने की वजह 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी आरोपी गुड़िया देवी और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपियों ने सारी कहानी पुलिस को बता दी। आरोपी महिला गुड़िया देवी ने बताया कि अरविंद शर्मा के साथ मेरा अवैध संबंध था। इसी बीच एक रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार से नजदीकियां बढ़ गई थी। यह बात मेरे पहले प्रेमी अरविंद शर्मा को ठीक नहीं लग रही थी, जिस वजह से हम दोनों में लड़ाई होने लगी। इसी वजह से अरविंद शर्मा के बेटा को का अपहरण कर उसकी हत्या कर दिये और पीड़ित के घर के बगल के कुएं में शव को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की आरोपी महिला और प्रेमी गिरफ्तार 
घटना के संबंध में बोधगया डीएसपी सौरभ जयसवाल ने बताया कि महिला से अवैध संबंध के चक्कर में उस बच्चे की हत्या हुई, जिसकी हत्या कर आरोपियों ने कुएं में फेंक दिया। आरोपी महिला गुड़िया देवी और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed