फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Constable taken home loan, but husband wife relation in question when she found another women

Bihar Police : महिला सिपाही को बेरोजगार पति दे रहा था धोखा; जिस घर के लिए लोन लिया, उसमें प्रवेश से पहले तांडव

Wed, 01 Nov 2023 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Nov 2023 10:47 AM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने पति की बेरोजगारी को नजरअंदाज कर सपनों का आशियाना बनाने के लिए होम लोन लिया। गृह प्रवेश भी नहीं हुआ, लेकिन उससे पहले बड़ा तांडव हो गया। पति उस घर में दूसरी औरत के साथ रंगरलियां मनाता हुआ पकड़ा गया।

विज्ञापन
Bihar Police Constable taken home loan, but husband wife relation in question when she found another women
लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के अरवल में पोस्टेड महिला सिपाही को धोखा देकर दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मनाना एक युवक को मंगलवार को भारी पड़ गया। ससुराल वालों ने गया के चंदौती स्थित घर में एक महिला एवं सिपाही के पति को रंगे हाथ पकड़कर मौके पर जमकर पिटाई कर दिया। वहीं उसके बाद दोनों को लेकर फतेहपुर थाना पत्नी एवं ससुराल वाले पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि  फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे निवासी आर पी चौधरी की शादी 2014 में गया की आशा से हुई थी। दोनों की दो संतान हैं। वहीं आशा का चयन बिहार पुलिस में हो गया। जबकि उसका पति अभी भी बेरोजगारी से जूझ रहा था। आशा ने अपने सर्विस सैलेरी पर 9 लाख का लोन लेकर चंदौती में नया मकान बनाया था। हालांकि अभी उसका गृह प्रवेश नहीं हुआ था। वहीं उसका पति अक्सर अपनी महिला मित्र को लेकर उसी घर में जाया करता था। इस बात की भनक आशा एवं उसके परिजनों को लगी। पहले तो पति को समझने का प्रयास किया। उसके बाद भी पति के आचरण में सुधार नहीं होने पर उसपर नजर रखने लगी। सोमवार की रात जैसे ही आशा का पति अपने महिला मित्र को लेकर उस घर में पहुंचा। इसकी जानकारी किसी ने आशा के घर वालों को दे दिया। पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए मंगलवार को सुबह-सुबह ही आशा अपने भाई के साथ पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कहा- आरापे गलत, दूसरी शादी नहीं की
इधर, महिला सिपाही ने अपनी पति पर दूसरी शादी करने एवं लोन का पैसा खर्च करने के आरोप में फतेहपुर थाना में केस दर्ज कराया है। वहीं आरोपी ने बताया कि उसने दूसरी शादी नहीं की है। वह महिला मित्र से डेढ़ माह पहले ट्रेन पर मिला था। उस वक्त ही दोनों ने एक-दूसरों को अपना मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। वहीं फतेहपुर थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। महिला सिपाही के पति के साथ रही महिला को नवादा जिले के अकबरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed