Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police constable suicide after torture of senior officer in constable husband case, bihar news hindi

Bihar Police : अफसरों की प्रताड़ना लिखकर सिपाही फंदे पर झूली; डिप्रेशन की पूरी कहानी पति अब रो-रोकर बता रहा

Thu, 14 Sep 2023 07:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Sep 2023 07:50 AM IST
सार

Bihar News : घटनास्थल से पुलिस ने महिला सिपाही का दो पन्ने में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें पति के निलंबन और सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर दबाव के कारण डिप्रेशन में लग रही थी।

विज्ञापन
Bihar police constable suicide after torture of senior officer in constable husband case, bihar news hindi
सिपाही अर्चना कुमारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में डायल 112 की टीम में तैनात सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। कंट्रोल रूप में बुधवार रात को उसकी फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने महिला सिपाही को अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत सिपाही की पहचान गया जिले के सिजासराय के सुमन कुमार की पत्नी के रूप में हुई। सुमन समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। पिछले कुछ दिन से वह कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित चल रहा है।

विज्ञापन


इधर, घटनास्थल से पुलिस ने महिला सिपाही का दो पन्ने में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें पति के निलंबन और सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर दबाव और डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। सिपाही का शव नगर पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृत सिपाही अपने पीछे तीन बच्चे और पति को छोड़ गई। वहीं घटना की सूचना पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के अलावा मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार और एसपी विनय तिवारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला सिपाही ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सिपाही ने साजेंट पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
जिला हॉक्स टीम का सदस्य रहे सिपाही सुमन कुमार को दो महीना पूर्व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू की थी। सुमन अपनी पत्नी अर्चना व तीन बच्चों के साथ समस्तीपुर पुलिस लाइन के सरकारी क्वरार्टर में रहता था। निलंबन के बाद पुलिस लाइन द्वारा क्वार्टर खाली करने का आदेश जारी किया गया था। सुमन ने क्वार्टर खाली भी कर दिया था। इस दौरान दूसरे क्वार्टर में वह रह रहा था। जहां बच्चों के साथ काफी दिक्कत हो रही थी। निलंबन वापस को लेकर वह लगातार वरीय अधिकारी से मिल रहा था। लेकिन, कोई उसकी बात नहीं सुनी जा रही थी। सुमन ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी अर्चना मुख्यालय डीएसपी से मिलने गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह काफी डिप्रेशन में चली गई थी। सिपाही ने साजेंट पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुमन का कहना है कि विभागीय प्रताड़ना के कारण अचर्ना डिप्रेशन में थी। इस कारण उसने जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पन्नों के सुसाइड नोट में बयां कर दी सारी कहानी
जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसमें मृत सिपाही अपने तीनों बच्चों के साथ ही मां और पिता जी से माफी मांगती है। इतना बड़ा कदम उठाने की बात कर रही है। दो पन्ने के सुसाइड नोट में पति के निलंबन से लेकर अधिकारियों के यहां लगाए जा रहे चक्कर और अधिकारी की डांट की चर्चा है। पत्र में बुधवार को मुख्यालय डीएसपी के यहां जाने की भी चर्चा है। पत्र के अनुसार साजेंट द्वारा गलत रिपोर्ट कर पति को निलंबित कराने की बात कही गई है। सदर डीएसपी संजय पांडेय ने कहा कि घटना दुखद है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना के दौरान सिपाही वर्दी में थी। पूरे मामले की जांच होगी। सिपाही द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed