फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police constable shot a bride in jawed habib make-up room while preparing for marriage

Bihar Police : इधर बारात पहुंची और उधर ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को बिहार पुलिस के जवान ने मार दी गोली

Mon, 22 May 2023 05:47 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 22 May 2023 05:47 AM IST
सार

Bride Shot in Make-up room : जिसे लोगों की रक्षा के लिए वर्दी मिले, वही ऐसा कर गुजरे तो फिर पुलिस के इकबाल की चर्चा ही बेकार है। बिहार में शादी के लिए सजावट कराने पहुंची दुल्हन को पुलिस के एक जवान ने मेकअप रूम में घुसकर गोली मार दी।

विज्ञापन
Bihar Police constable shot a bride in jawed habib make-up room while preparing for marriage
मुंगेर में अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदतन अपराधी ही नहीं, वर्दी वाले भी अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। रविवार की रात मुंगेर में यही हुआ। खबर इतनी ही नहीं। किसी मेकअप रूप में शादी के लिए तैयारी होती दुल्हन को गोली मारने की घटना पहली बार बिहार में देखी-सुनी जा रही है। बारात दरवाजे पर आने वाली थी और इधर दुल्हन को बिहार पुलिस के एक जवान ने गोली मार दी। दुल्हन जमीन पर गिर गई। 

विज्ञापन


आरोपी जवान की पोस्टिंग पटना में है
घटन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, परिजन फौरान पार्लर पहुंचे और दुल्हन को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसका इलाज चल रहा है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर्स के पास एक नामचीन स्पा (ब्यूटी पार्लर) की है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, दुल्हन को गोली मारने की बात सामने आई है। आरोप बिहार पुलिस के जवान पर लगा है। उसकी पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग पटना में है। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस जवान ने खुद को गोली मारने की कोशिश की
दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा पंचायत निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा कुमारी (26) की रविवार की शादी थी। बारात खड़गपुर से आ रही थी। शादी से पहले अपूर्वा कस्तूरबा वाटर्स के पास स्पा (ब्यूटी पार्लर) पहुंची थी। दुल्हन को संवारा जा रहा था। इस बीच पुलिस जवान आया और अपूर्वा को गोली मारकर फरार हो गया। इधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। घटना के बाद हमलोग दहशत में हैं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि अपूर्वा को गोली मारने के बाद अमन ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, कुछ देर वह भागने में कामयाब रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed