फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police busted Nepali gang conspiring for fraud and infiltration

Bihar: ठगी और घुसपैठ की साजिश रचने वाले नेपाल के गिरोह का पर्दाफाश, भारतीय-नेपाली करेंसी के साथ पांच पकड़े

Mon, 09 Dec 2024 06:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 06:59 AM IST
सार

पटना के ग्रामीण एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पता चला है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें नेपाल और भारत के नागरिक शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar Police busted Nepali gang conspiring for fraud and infiltration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले के फतुहा में पुलिस ने युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने और फर्जी दस्तावेज के जरिये घुसपैठ कराने वाले नेपाल से जुडे़ बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के ठिकाने से 2.38 लाख रुपये नकद, 72,595 नेपाली करेंसी, 21 मोबाइल फोन और दो फोर-व्हीलर जब्त किए हैं। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पटना के ग्रामीण एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पता चला है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें नेपाल और भारत के नागरिक शामिल हैं। गिरोह के संचालन के पीछे गंगेश्वर सिंह नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापों की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को बनाते थे शिकार
गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसका मकसद भारत की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालना है। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह युवाओं को फंसाने के लिए सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक का सहारा लेता था। युवाओं को आकर्षक सैलरी और शानदार करियर के सपने दिखाकर उन्हें बुलाता था और रकम रेंठता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पुलिस के अनुसार, एक नेपाली छात्र ने बताया कि उसे नौकरी के नाम पर फतुहा बुलाया गया था। वहां उसे 10,000 रुपये लेकर हॉस्टल में रखा गया और बाद में उससे और पैसों की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed