फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police : Belal and Yakub were interrogated in Muzaffarpur in PFI case.also about funding.

Bihar News : PFI मामले में बेलाल और याकूब से हुई पूछताछ, मिली कई अहम जानकारी

Sun, 18 Feb 2024 12:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Feb 2024 12:48 AM IST
सार

Bihar : फुलवारीशरीफ मामले में आरोपी मो याकूब खान उर्फ सुलतान और मो. बेलाल उर्फ इरशाद से गहन पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे 70 से अधिक सवाल पूछे गये। पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है।

विज्ञापन
Bihar police : Belal and Yakub were interrogated in Muzaffarpur in PFI case.also about funding.
जांच कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के फुलवारीशरीफ टेरर माड्यूल से जुड़े मामले में बरूराज थाना में दर्ज मामले में जिला पुलिस की तीन दिनों की पूछताछ पूरी होने के बाद कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जिला पुलिस ने डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने दोनों आरोपित पूर्वी चंपारण जिले के मो याकूब खान उर्फ सुलतान और मो. बेलाल उर्फ इरशाद से गहन पूछताछ किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान में 70 से अधिक सवाल दोनो ही आरोपी से पूछताछ किया गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर पुलिस और NIA एनआइ एटीएस और खुफिया एजेंसी भी शामिल रही। तीन दिनों की रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को पटना के बेऊर जेल पहुंचा दिया गया। पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है, जिसमें इनके नेट्रोक के तेजी से प्रचार प्रसार और लोगो के भर्ती करने के टास्क तक शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


संगठन में याकूब की अच्छी पैठ थी 
मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार बेरुर जेल में बंद दोनो आरोपियों से पूछताछ में कई जानकारी मिली है। आरोपी मो बेलाल के एक बैंक खाता में टेरर फंडिंग का बड़ी राशि मंगाई गई थी और फिर इसको जल्द ही मो बेलाल ट्रांसफर कराया था। राशि कितनी बड़ी थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यही नहीं बल्कि आरोपी मो याकूब का अपने संगठन पीएफआई में बड़ी पैठ थी और पीएफआई से जुड़े हुए लोगो की जानकारी और पीएफआई के बड़े रसूखदार लोगो को लाने और इसमें जोड़ने और संगठन के कार्य से संबंधित जानकारी देने का काम को कर रहा था। इसके अलावा कब कहां और कैसे अगली बैठक और प्लान होगी इसकी जानकारी भी याकूब को रहती है क्यों कि वह अपने संगठन में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा और कई जानकारी रखने वाला था। जिस वजह से पीएफआई के संगठन के संबंध में काफी जानकारी थी।और कई अन्य लोगों से नजदीकी भी थी।
विज्ञापन


फंडिंग तक की रखता था जानकारी 
पूछताछ में यह बात सामने आई कि मो याकूब भी पीएफआइ में रूतबा वाला था।संगठन के विस्तार से लेकर फंडिंग तक की जानकारी को रखता था और इस PFI को आगे बढ़ाने में उसकी बड़ी भूमिका थी। याकूब व बेलाल से पूछताछ व जांच में पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इसके साथ ही दोनों की आरोपी से पूछताछ में कई अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई गई है। अब तक की तीन दिन की पूछताछ के बाद जल्द ही पुलिस आरोप पत्र दाखिल के करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों को ढूंढ रही पुलिस 
इससे पहले एनआइए ने फुलवारीशरीफ मामले में पटना की विशेष कोर्ट में दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इस मामले में पकड़े गए दो अन्य आरोपी मो रियाज और मो मारूफ पर भी बरूराज थाना की पुलिस चार्जशीट कर चुकी है।अब एक बार फिर से पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।अब इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी मो अफरोज की तलाश कर रही है जो अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed