फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police arrested accused in the case of kidnapping and raping woman for months and feeding beef in Supaul

बिहार: अपहरण कर महिला के साथ महीनों किया दुष्कर्म, गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 05 Sep 2021 11:55 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 11:55 AM IST
सार

बिहार के सुपौल में एक महिला को युवक ने पहले अपहरण किया फिर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं  महिला का धर्म परिवर्तन करने के लिए आरोपी ने जबरन गोमांस भी खिलाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
bihar police arrested accused in the case of kidnapping and raping woman for months and feeding beef in Supaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के सुपौल में महिला का अपहरण कर महीनों दुष्कर्म करने और गोमांस खिलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भीमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया। इस दौरान महिला को गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया गया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

विज्ञापन


दरअसल, भीमुपर थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 जून की शाम एक महिला अपने घर के बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान कलीम नाम के एक युवक ने उसे पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके मुंह और आंखों पर कपड़ा बांधकर वहां से फरार हो गया। महिला की जब आंखें खुली तो वह एक कमरे में थी। उसके बाद कलीम म लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूला
समय गुजरने के साथ-साथ महिला घर में अकेले रहती थी। महिला को पता चला कि वह फारबिसगंज में रह रही है। उसने किसी तरह इसकी सूचना अपने परिवारवालों को दी। इसकी भनक कलीम को लग गई। कलीम 4 सितंबर को उसे दूसरी जगह ले जाने के लिए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसी दौरान एक उसके परिजनों ने एक संस्था की मदद से उसे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी कलीम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed