फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: police arrest 4 youths

'स्पेशल 26' देख कर बने अपराधी, अरेस्ट

Thu, 29 May 2014 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 May 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar: police arrest 4 youths

एक फिल्म किसी इंसान के जीवन को किस हद तक बदल सकती है? क्या आप सोच सकते हैं कि फिल्म देख कर कोई अपराधी बन जाए? सुनने में अजीब लगता है लेकिन बिहार पुलिस के सामने एक ऐसा ही मामला आया है जिसने बिहार पुलिस के होश उड़ा दिये हैं।

विज्ञापन


पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया है कि एक ऐसे मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों में एक महिला भी शामिल है।

जो गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है उसके सरगना अखिलेंद्र के दिमाग में अपराध का आइडिया 'स्पेशल 26' देख कर आया। उसने अपने इस प्लान में दो युवकों और एक महिला को भी शामिल किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार युवक प्रवीण कुमार के पिता पूर्व आईएएस अधिकारी हैं जबकि दूसरा युवक दीपक भी एमबीए कर चुका है। अखिलेंद्र खुद दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में शामिल महिला, अमीर लोगों से फोन पर संपर्क करती थी और दोस्ती कर लेती थी। कई बार लोगों को सेक्स के लिए भी आमंत्रित किया जाता था। जब वह महिला से मिलने के लिए पहुंचता तो अखिलेंद्र दोनों साथियों के साथ वहां पहुंच जाता था।

ये तीनों खुद को पुलिसवाले बताते थे और मामला रफा दफा करने के नाम पर पैसों की मांग करते थे। बहुत दिनों तक इनका ये खेल चलता रहा लेकिन एक दिन ये खुद अपने ही जाल में फंस गए।

महिला ने एख राइस मिल के मालिक को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। महिला और वो जैसे ही मिले अखिलेंद्र बाकी साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उन लोगों ने शांतनु (राइस मिल मालिक) को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।


शांतनु को शक हुआ तो उसने कादिरगंज थानाध्यक्ष को SMS से मामले की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया, मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed