{"_id":"63fed80bfd7e0f7c06006eb3","slug":"bihar-pickup-laden-with-laborers-overturned-in-munger-more-than-two-dozen-injured-including-female-child-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर में पिकअप वैन पलटी, महिला और बच्चे समेत दो दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर में पिकअप वैन पलटी, महिला और बच्चे समेत दो दर्जन घायल
Wed, 01 Mar 2023 10:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:13 AM IST
सार
मुंगेर में मजदूर से लदा पिकअप भान का गड्ढे में पलटने से दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों में महिलाएं एवं चार बच्चे शामिल हैं। बताया जाता है कि ये सभी मजदूर फसल कटाई के लिए खगड़िया से शेखपुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
मुंगेर सदर अस्पताल में इलाजरत घायल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में तेज रफ्तार पिकअप वैन गड्ढे में पलट गई। इसमें दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सभी मजदूर फसल कटाई के लिए खगड़िया से शेखपुरा जा रहे थे। तभी मुंगेर -पटना मुख्य मार्ग NH 80 के सिंधिया के पास पिकअप गड्ढे में पलट गई। पिकअप में 45 मजदूर सवार थे। उनमें तीन महिला मजदूरों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है।
चालक ने किया था नशा
महिला मजदूर ठेकेदार निर्मला देवी का कहना है कि हमलोग खगड़िया जिले के बेलदौर निवासी हैं। सभी मजदूर लखीसराय निवासी भूस्वामी विपिन शर्मा के शेखपुरा जिला अंतर्गत गद वदिया इलाके के खेत में लगे मसूर की कटाई करने के लिए एक माह की बुकिंग पर जा रहे थे। पिकअप ड्राइवर रास्ते में नशा कर लिया था। इस कारण तीव्र गति से गाड़ी चलाने के क्रम में सिंघिया के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई गड्डे में पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चालक घटनास्थल से फरार हो गया । सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अजय एवं डॉ रोशन का कहना है कि 25 से अधिक मजदूर घायल हैं। जिसमें 21 महिलाएं एवं 4 बच्चे हैं।सभी का इलाज किया जा रहा है।
यह हैं घायल मजदूर
वकील शर्मा की पत्नी सुगो देवी (55), वकील शर्मा की पुत्री प्रियंका कुमारी (14), विवेका मंडल की पत्नी अरुणा देवी (45), विष्णुदेव मंडल की पत्नी राधा देवी (60), प्रकाश मंडल की पत्नी सुनीता देवी (35), विजल मंडल की पत्नी ननकी देवी (35), उमेश मंडल की पत्नी फूलों देवी (40), विजय मंडल का पुत्र रीतेश कुमार (13), मधेपुरा के दुर्गापुर निवासी शंभू सहनी की पत्नी किरण देवी (35), चरित्र मंडल की पत्नी खैरा निवासी किरण देवी (45), गिरजापुर निवासी राजूसदा की पत्नी रेखा देवी (35), राजू सदा की पुत्री इंदु कुमारी (10), ध्यानी सदा की पत्नी फूलों देवी (60), बेलदौर निवासी विलास मंडल की पत्नी सोनिया देवी (40), बेलदौर निवासी सुदीन मंडल की पत्नी विमला देवी (45), दुर्गापुर निवासी अरविंद मंडल की पत्नी रामपरि देवी (40), स्व गोविंद मंडल की पत्नी माला देवी (45), सत्यनारायण मंडल की पत्नी वीणा देवी (35), स्व बंगाली चौधरी के पुत्र सुरेन्द्र चौधरी (45), कमलेश्वरी मंडल के पुत्र सुदीन मंडल (50), रणवी पासवान की पत्नी नीलम देवी (35), रंजीत पासवान की पत्नी ललीता देवी (50), लखन मंडल की पत्नी नीलम देवी (50), ललन मंडल की पुत्री काजल कुमारी (12), दिलीप मंडल की पत्नी रीता देवी (30), दिलीप मंडल की पुत्री मधु कुमारी (12) सहित अन्य लोग घायल हैं।