{"_id":"5fd89b1f8ebc3e3ba3554fb2","slug":"bihar-patna-congress-former-mla-poonam-paswan-photo-in-bjp-mahila-morcha-award-ceremony-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भाजपा के सम्मान समारोह में पोस्टर पर दिखीं पूर्व कांग्रेसी विधायक, अध्यक्ष ने दी यह सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भाजपा के सम्मान समारोह में पोस्टर पर दिखीं पूर्व कांग्रेसी विधायक, अध्यक्ष ने दी यह सफाई
Tue, 15 Dec 2020 04:46 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्व विधायक पूनम पासवान (गोले में)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के एक सम्मान समारोह के पोस्टर पर कांग्रेस की पूर्व विधायक की तस्वीर लगी नजर आई। इसके बाद बिहार भाजपा में बवाल मच गया। ऐसे में भाजपा की महिला नेता आपस में भिड़ गईं और कांग्रेस नेता के फोटो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस मामले को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने मानवीय भूल करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पटना में भाजपा के महिला मोर्चा ने सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी समेत नौ महिला विधायकों को सम्मानित किया जाना था। इस कार्यक्रम के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए, जिनमें कांग्रेस की पूर्व विधायक पूनम पासवान की तस्वीर भी लगी हुई थी। इसके बाद भाजपा में बवाल शुरू हो गया। भाजपा की महिला नेता फोटो को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगीं।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने दी यह सफाई
इस मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह मानवीय भूल है। दरअसल, पोस्टर में विधायक कविता पासवान का फोटो लगना था, लेकिन उनकी जगह गलती से कांग्रेस की पूर्व विधायक पूनम पासवान की तस्वीर लग गई। लाजवंती झा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बिना देखे ही फोटो लगा दिया, जिससे यह गड़बड़ हुई। हालांकि, अब पूनम पासवान की तस्वीर हटा दी गई है। बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन