फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Patna 10th class student brutally beaten by two friends, even stripped of her clothes; Patna Police

Bihar: 10वीं की छात्रा को दो सहेलियों ने बेरहमी से पीटा, कपड़े भी उतारे; न्याय मांगने थाना पहुंची पीड़िता

Wed, 27 Dec 2023 06:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Dec 2023 06:00 PM IST
सार

Patna Police : मनेर थाना के लोदीपुर बाजार में एक लड़की लोदीपुर से प्रैक्टिकल का कॉपी लाने जा रही थी। इसी क्रम में उनकी दो सहेलियों ने उन्हें पकड़ लिया और बीच सड़क पर जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bihar : Patna 10th class student brutally beaten by two friends, even stripped of her clothes; Patna Police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मनेर में मंगलवार को दो सहेलियों ने मिलकर एक सहेली की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों सहेलियों ने बीच सड़क पर उसके कपड़े फाड़कर उतार दिए। अर्धनग्न कर पीटा और उनके जींस फाड़ दिए गए। घर में घसीटते हुए बंद करके जमकर पिटाई की। पिटाई किए जाने का कारण पूछने पर पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे नीची जाति सूचक शब्द से संबोधित करते हुए उनकी पिटाई की गई।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद पीड़ित लड़की ने मनेर थाना में अपनी सहेलियों और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित लड़की इस घटना से मर्माहट स्कूल जाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है। घटना मनेर थाना के लोदीपुर बाजार की बताई जा रही है।
विज्ञापन


लड़की लोदीपुर से प्रैक्टिकल का कॉपी लाने जा रही थी
बताया जा रहा है कि मनेर थाना के लोदीपुर बाजार में एक लड़की लोदीपुर से प्रैक्टिकल का कॉपी लाने जा रही थी। इसी क्रम में उनकी दो सहेलियों ने उन्हें पकड़ लिया और बीच सड़क पर जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि उन्हें इस कदर पीटा गया कि उनके कपड़े फट गए और वह अर्धनग्न हो गई। किसी तरह खुद को बचाने के लिए वह इधर-उधर भागती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सहेली खींच कर उसे अपने घर ले जाने लगे
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों सहेली खींच कर उसे अपने घर ले जाने लगे। बातचीत के क्रम में लड़की ने बताया कि उनकी सहेलियों ने उन्हें नीची जाति का संबोधन करते हुए उनकी पिटाई की। इस घटना के बाद पीड़ित इस कदर खौफजदा नजर आयी की उन्होंने स्कूल जाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर मनेर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छांव में शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed