फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pappu Yadav said- Government should arrest the DMCH doctors seen in the video, liquor ban, Darbhanga

Bihar: पप्पू यादव बोले- डीएमसीएच में होता है शराब का धंधा, वीडियो में दिख रहे डॉक्टरों को गिरफ्तार करे सरकार

Sun, 17 Dec 2023 08:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Dec 2023 08:25 AM IST
सार

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा मैं पहले से कहा रहा हूं कि डीएमसीएच से शराब का धंधा होता है। यहां से रसूखदार लोगों के बीच महंगा शराब परोसा जाता है।

विज्ञापन
Bihar: Pappu Yadav said- Government should arrest the DMCH doctors seen in the video, liquor ban, Darbhanga
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने यह तस्वीरें शेयर की और कार्रवाई की मांग की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में डीएमसीएच में आयोजित शिशु रोग विशेषज्ञों के लिए आयोजित कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई शराब पार्टी की वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा पुलिस हड़कत में आई। एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी अमित कुमार गठित टीम ने डीएमसीएच में छापामारी की है। इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस से तीन बोतल शराब भी बरामद किया है। वहीं वीडियो में दिखाई पड़ रहे डॉक्टरों की भी पहचान कर उनकी भी तलाशी की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरभंगा पुलिस डीएमसीएच के अन्य जगहों की भी तलाशी लेने में लगी हुई है। फिलहाल पूरे डीएमसीएच परिसर भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई है। इस पूरे मामले पर जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि मैं पहले से कहा रहा हूं कि डीएमसीएच से शराब का धंधा होता है। यहां से रसूखदार लोगों के बीच महंगा शराब परोसा जाता है। मैंने करीब दो से तीन वर्ष पहले ही कहा था जब हम गिरफ्तार होकर इलाज के लिए भर्ती थे। उसी दौरान कहा था कि वहां से कई तरह धंधे यानी कि शराब, सबाब और कबाब परोसने का अड्डा है। उन्होंने कहा कि शराब से न कोई घर बचा है और न कोई आदमी बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर खुद दूसरों की जिंदगी का सौदा कर रहे हैं
पूर्व सांसद ने कहा कि डीएमसीएच में इतने बड़े शोध कार्य के किये गए आयोजन में बाहर से आये डॉक्टरों के बीच सेमिनार के बीच शराब परोसे गए हैं। डॉक्टरों का सम्मान होना चाहिए। लेकिन आज के वीडियो में दिख रहा है कि दूसरों को जिंदगी देने वाले डॉक्टर खुद दूसरों की जिंदगी का सौदा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा सभी डॉक्टर ऐसे नहीं हैं लेकिन सिर्फ दस प्रतिशत ही सही में डॉक्टर हैं। सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन सभी डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया जाय। 

डॉक्टर DMCH में कर रहे थे शराब पार्टी
तलाशी के दौरान तीन बोतल शराब बरामद की गई
डीएमसीएच में छापामारी करने आये सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस में कुल पांच कमरे है। जिसमें नीचे वाले तल्ले के एक रूम की तलाशी के दौरान तीन बोतल शराब बरामद की गई। गेस्ट हाउस के केयर टेकर से पूछ ताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊपर के कमरे में एक सीनियर डॉक्टर मौजूद थे जो आज ही शाम को आये वह पीएमडीएच में तैनात है। उनके कमरे से कोई भी आपत्तिजनक सामन नही बरामद हुआ है। आगे उन्होंने कहा कल डीएमसीएच में हुई एक पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे शराब का सेवन किया गया था। इसके सत्यापन के लिए आया था। वीडियो से चेहरे से पहचान की जा रही है। उचित पहचान होने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed