फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pappu Yadav came to meet Mukesh Sahni, said- All-party meeting should be held to curb crime in Bihar.

Bihar News: मुकेश सहनी से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, कहा- बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हो सर्वदलीय बैठक

Wed, 17 Jul 2024 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jul 2024 01:22 PM IST
सार

पप्पू यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी लोग उनके साथ हैं। इस कांड को लेकर हमलोगों ने एडीजी और चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा है।

विज्ञापन
Bihar: Pappu Yadav came to meet Mukesh Sahni, said- All-party meeting should be held to curb crime in Bihar.
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से बातचीत करते सांसद पप्पू यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मुकेश सहनी के पैतृक घर बिरौल पहुंचकर मुलाकात की। सांसद पप्पू यादव ने बिहार में इस तरह की घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में अपराधी माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं। यह गंभीर विषय है। इस पर बिना राजनीति किए हुए सभी दलों को एक साथ बैठकर बातें करनी चाहिए। क्योंकि अपराधियों का ना कोई जाति होता है ना ही धर्म। इसीलिए बिहार के इस विषय पर निश्चित रूप से सर्वदलीय बैठक हो। मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद यह विषय काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसीलिए बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पप्पू यादव ने की मामले का खुलासा करने की मांग
पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी लोग उनके साथ हैं। इस कांड को लेकर मंगलवार को हमलोगों ने एडीजी और चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा है। पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है। मंगलवार सुबह आठ बजे मुकेश सहनी से हमारी बात हुई थी। जिसके बाद हम दिल्ली से हम निकल गए। हमको रात में ही यहां पर आना था। लेकिन विलंब होने के कारण सुबह पांच बजे पटना से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस
बताते चलें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों में से दो को मृतक ने ब्याज पर उधार में पैसे दिए थे। इनमें से एक आरोपी के बाइक को एक दिन पूर्व मृतक ने गारंटी के रूप में रख लिया था। जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। वही पुलिस चारो संदिग्धों के मोबाइल कॉल हिस्ट्री सहित लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी सीसीटीवी फुटेज को जारी नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed