फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar panchayat election 11th and last phase of polling in 20 districts

Bihar Panchayat Election: पंचायत चुनाव के 11वें और आखिरी चरण के लिए डाले जा रहे वोट, मंगलवार को आएंगे नतीजे

Sun, 12 Dec 2021 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 09:49 AM IST
सार

ग्यारहवें चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 20 जिले के 38 प्रखंड़ों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। हर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Bihar panchayat election 11th and last phase of polling in 20 districts
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में पंचायत चुनाव का आज आखिरी फेज है। ग्यारहवें चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। 20 जिले के 38 प्रखंड़ों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। हर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रोयग करने के लिए सुबह-सुबह लाइन में लग चुके हैं। 
विज्ञापन



आखिर और 11वें इस चरण में कुल पदों की संख्या 17,286 है. जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7649 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 568 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 772 सीट, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 80 सीट, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 7649 सीट और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 568 सीट निर्धारित है। पंचायच चुनाव का आखिरी चरण में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 63,718 है, जिसमें 29,539 पुरुष प्रत्याशी और 34,179 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मंगलावर को वोटों की गिनती होगी। 11वें चरण में 2147 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित भी हुए हैं, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के 89 प्रत्याशी, पंचायत समिति सदस्य पद की 1 और ग्राम कचहरी पंच पद के 2057 प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव अपडेट्स:

मनेर के सिंघारा पंचायत में बूथ संख्या 159 एवं बूथ संख्या 159 क के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 159 बूथ संख्या प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में है एवं 159 क सियरभुका में है। दोनों मतदान केंद्रों के कई मतदाताओं को इधर से उधर कर दिया गया है। इसे देखते हुए गुस्साए लोगों ने मतदान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed