फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar panchayat chunav result 2021 live, fourth phase voting counting all update

Bihar Panchayat Chunav Result: चौथे चरण की काउंटिंग जारी, भोजपुर के अगिआंव में फायरिंग, भागलपुर में लाठीचार्ज

Fri, 22 Oct 2021 02:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

 कई प्रखंडों में वर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं जबकि कई जगह लोगों ने एक बार फिर पिछले मुखिया पर ही भरोसा जताया है।

विज्ञापन
Bihar panchayat chunav result 2021 live, fourth phase voting counting all update
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में बुधवार को चौथे चरण में हुए मतदान की काउंटिंग जारी है। कई जगह परिणाम घोषित भी कर दिया गया है। कई प्रखंडों में वर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं जबकि कई जगह लोगों ने एक बार फिर पिछले मुखिया पर ही भरोसा जताया है। सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच आज वोटों की गिनती की जा रही है। इस बीच कई जगह से हिंसा की खबरें भी आई हैं। भोजपुर जिले के अगिआंव ब्लॉक की नोनउर पंचायत से निवर्तमान मुखिया बमभोला प्रसाद पर कुछ लोगों ने तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बमभोला प्रसाद बाल-बाल बच गए हैं। इसके अलावा भागलपुर के बीएयू के मुख्य गेट के पास मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस और प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आईं। इससे गुस्साए समर्थकों ने भीड़ की तरफ से ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


सीतामढ़ी का परिणाम
रंजितपुर पूर्वी से जहां मनोज कुमार मुखिया बने वहीं मनियारी पंचायत से अनिता कुमारी को जीत मिली है। बेरबास से मुखिया पद पर सीता देवी विजयी हो गईं। रंजितपूर्व पश्चमी से प्रवेश पासवान ने मुखिया के लिए बाजी मार ली।
विज्ञापन


पटना में काउंटिंग जारी
पटना में भी वोटों की गिनती जारी है। राजीपुर से गुरिया देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। जिला पार्षद 13 क्षेत्र से मुमताज अंसारी ने चुनाव में बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवादा में चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की
नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में पड़े वोटों की गिनती जारी है। यहां चार पंचायतों में  उम्मीदवारों ने मुखिया के लिए बाजी मार ली। गोविंद बिगहा में राम अवतार राजवंशी, तेयार में ममता कुमारी,सकरपुरा में रीना देवी और बड़ैल पंचायत में कुमारी दीपमाला ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है।

खगड़िया में चौथे चरण की काउंटिंग
खगड़िया में चौथे चरण के वोटों की गिनती जारी है। मुखिया पद के लिए किरण देवी विजयी हुईं। बन्नी ग्राम पंचायत से मुखिया पद की घोषणा हो चुकी है।

बक्सर के अतरौना से सचिंद्र सिंह जीते
बक्सर के अतरौना पंचायत से सचिंद्र सिंह 20 मतों के अंतर से विजय घोषित हुए है। इन्होंने वर्तमान मुखिया ज्योति प्रकाश सिंह को हराया है। वहीं बिझौरा पंचायत की गिनती जारी है। कुछ ही देर में परिणाम आने की उम्मीद है।


गोपालगंज का परिणाम
गोपालगंज की महुअवां पंचायत सीट से मुखिया पद पर विश्वकर्मा बैठा विजयी घोषित किए गए हैं। कटेया प्रखंड की अमेया पंचायत से मुखिया शिवकुमार विजयी घोषित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed