{"_id":"6261946c29be8f43f4253b1d","slug":"bihar-over-24-lakh-rupees-stolen-by-cutting-atm-in-rohtas-thief-absconding-after-committing-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रोहतास में एटीएम काटकर 24.59 लाख रुपये की चोरी, चोर वारदात को अंजाम देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रोहतास में एटीएम काटकर 24.59 लाख रुपये की चोरी, चोर वारदात को अंजाम देकर फरार
Thu, 21 Apr 2022 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:59 PM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चार नकाबपोशों में से दो ने एटीएम को गैस कटर से काटने का काम किया तथा दो चोर बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के रोहतास जिले के अकबरपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम को काटकर अपराधियों ने गुरुवार को 24.59 लाख रुपये की चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक, रोहतास थाना अंतर्गत अकबरपुर बाजार स्थित एटीएम से जुड़ी कंपनी के चैनल मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएम में चोरी की सूचना मशीन में लगे ई-सर्विलांस सिस्टम से मुम्बई में बैंक अधिकारियों तक पहुंची, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हालांकि, संपर्क नहीं हो पाने पर बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती को दी। रोहतास थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से वारदात के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चार नकाबपोशों में से दो ने एटीएम को गैस कटर से काटने का काम किया तथा दो चोर बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन