फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Opp leader Vijay sinha said - Nitish on the CM's chair only, Tejashwi is taking decisions

Bihar: विरोधी दल के नेता बोले- सीएम की कुर्सी पर नीतीश, फैसले तेजस्वी ही ले रहे; हिम्मत है तो उनकी जांच कराएं

Tue, 20 Dec 2022 03:28 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 20 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

सीएम की कुर्सी पर नीतीश भले हैं, लेकिन फैसले तेजस्वी यादव ही ले रहे हैं। जहरीली शराब कांड के आरोपियों को ही जांच का जिम्मा दिया जा रहा है। सत्तारूढ़ दल के एमएलसी ही उपमुख्यमंत्री के शराब पीने की जानकारी दे रहे हैं, हिम्मत है तो मुख्यमंत्री एक्शन लें।

विज्ञापन
Bihar: Opp leader Vijay sinha said - Nitish on the CM's chair only, Tejashwi is taking decisions
विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जहरीली शराब पर सरकार के रुख की भर्त्सना की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा में विपक्ष के नेता बने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के चुनाव में महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव के हाथ में देने की घोषणा की, लेकिन सरकार तो वह पहले ही दे चुके उनके हाथ में। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि सीएम की कुर्सी पर नीतीश भले हैं, लेकिन फैसले तेजस्वी यादव ही ले रहे हैं। जहरीली शराब कांड के आरोपियों को ही जांच का जिम्मा दिया जा रहा है। भाजपा शराबबंदी के निर्णय में भी साथ थी अब भी उसपर अडिग है। लेकिन, शराबबंदी है कहां? सत्तारूढ़ दल के एमएलसी ही उपमुख्यमंत्री के शराब पीने की जानकारी दे रहे हैं, हिम्मत है तो मुख्यमंत्री एक्शन लें। विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सिन्हा ने कहा कि विपक्षी दलों के विधायक सदन में सरकार की पोल खोलने लगे तो विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी खुद राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता के रूप में टोकाटोकी करने लगे। रोकने लगे।

विज्ञापन


जनता के सवाल धरे रह गए, कल विधान परिषद् में धरना देगी भाजपा
विस में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 5 दिनों के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने जनता के सवाल उठाए, लेकिन जवाब नहीं मिला। विधायकों से दुर्व्यवहार करने के क्रम में विधानसभा अध्यक्ष राजद प्रवक्ता बन गए। पद की गरिमा भूल विपक्ष के एक भी ध्यानाकर्षण को स्वीकार नहीं करना गलत है। कुर्सी के लिए हम मुख्यमंत्री को नियम के विपरीत समझौता करते देख रहे हैं। सीएम की कुर्सी पर नीतीश भले हैं, लेकिन फैसले तेजस्वी यादव ही ले रहे हैं। जहरीली शराब कांड के आरोपियों को ही जांच का जिम्मा दिया जा रहा है। सत्तारूढ़ दल के एमएलसी ही उपमुख्यमंत्री के शराब पीने की जानकारी दे रहे हैं, हिम्मत है तो मुख्यमंत्री एक्शन लें। जिस पुलिस पर जहरीली शराब कांड में गड़बड़ी का आरोप है, उसी से जांच की खानापूर्ति हो रही है। जो लोग शराब से मर गए, उनपर मुख्यमंत्री का रुख और बयान- दोनों ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इन बातों का विरोध करने के लिए विधान परिषद् में बुधवार को भाजपा सुबह 11 बजे दो घंटे धरना देगी। 
विज्ञापन


सम्राट बोले- नीतीश हिम्मत दिखाएं तो जदयू के कई नेताओं का भी खुलासा करूं
विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार में पहले जहरीली शराब से मरने वाले के परिजनों को सहायता राशि दी जा रही थी, इसलिए सारण कांड में भी दी जाए। यह राशि सरकार खुद दे या आरोपियों से वसूल कर, जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और वह इससे भागे नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष शराब बेचने का मामला उठाता है तो सत्तापक्ष सारी बातों को झुठलाने पर अड़ जाता है। लेकिन, अब तो सत्ता पक्ष के ही सदस्य अपने ही उप मुख्यमंत्री की पोल खोल रहे हैं। नीतीश कुमार को हिम्मत है तो वह तेजस्वी की जांच कराएं। कार्रवाई करें। अगर यह हुआ तो मैं जदयू के कई बड़े नेताओं का नाम बताऊंगा, जो शराबबंदी में भी शराब पी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed