{"_id":"62db635ea8a702091f1f015f","slug":"bihar-online-curfew-government-website-will-not-work-for-two-days-effect-on-public-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में आज से दो दिनों तक सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, नहीं होंगे जनता के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में आज से दो दिनों तक सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, नहीं होंगे जनता के काम
Sat, 23 Jul 2022 08:31 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Jul 2022 08:31 AM IST
सार
शनिवार और रविवार को बिहार सरकार से संबंधित किसी तरह के काम ऑनलाइन नहीं हो सकेंगे। स्टेट डेटा सेंटर के मेंटेनेंस कार्य के चलते दो दिनों तक ऑनलाइन सेवाओं को बंद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के लोगों को शनिवार और रविवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आज से दो दिनों तक राज्य सरकार से संबंधित किसी तरह के काम ऑनलाइन नहीं हो सकेंगे। स्टेट डेटा सेंटर के मेंटेनेंस कार्य के चलते दो दिनों तक ऑनलाइन सेवाओं को बंद किया गया है। इसके कारण जिला कार्यालयों और विभागों के कामों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने दी जानकारी
सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी बिहार के सभी आला अधिकारियों को दे दी है। पत्र में बताया गया है कि शनिवार और रविवार को सभी उपकरणों की जांच की जाएगी और इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके मुताबिक सरकारी विभागों की वेबसाइट्स अब रविवार रात या सोमवार सुबह तक ही सुचारू हो पाएंगी।
विज्ञापन