फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: On New Year, landslide fell on women who went to collect mud for painting house; 2 died, 2 critical

Bihar: नए साल पर घर की निपाई पुताई के लिए मिट्टी लेने गईं महिलाओं पर गिरा धंसना; दो की मौत, दो की हालत नाजुक

Sun, 31 Dec 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Dec 2023 07:46 PM IST
सार

Samastipur Hindi News: एसपी संजय पांडे ने बताया कि धंसना में दबकर दो महिलाओं की मौत हुई है। घटना की सूचना पर खानपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस घटना में दो किशोरी घायल हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: On New Year, landslide fell on women who went to collect mud for painting house; 2 died, 2 critical
मृतका रेणु देवी और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में नए साल की उमंग उस समय फीकी पड़ गई जब गांव की चार महिलाएं धंसना में दब गई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक महिलाओं की पहचान गांव के रमेश सदा की पत्नी रेणु देवी (30) और संजीत सदा की बेटी मंजू कुमारी (15) के रूप में की गई है। जबकि इसी गांव के मोती सदा की बेटी आरती कुमारी और महावीर सदा की बेटी काजल कुमारी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, जख्मी दो किशोरियों का उपचार गांव के ही डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
ग्रामीण अनीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल को लेकर गांव की महिलाएं घर के आंगन की सफाई कर रही थीं। घर की निपाई पुताई के लिए चार-पांच महिलाएं गांव के ही पोखर पर मिट्टी काटने के लिए गई थीं। सभी महिलाएं मिट्टी काट रही थीं, इसी दौरान अचानक धंसना गिर गया। इस हादसे में एक महिला समेत तीन किशोरी दब गईं। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो किशोरियों को लोगों ने मिट्टी खोदकर बाहर निकाला। सभी जख्मी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
नए साल की उमंग हुई फीकी
उधर, इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। नए साल की उमंग में जुटे लोगों के बीच मातम का माहौल है। कुछ देर पहले तक जो लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, वहां से अब रोने की आवाज आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी संजय पांडे ने बताया कि धंसना में दबकर दो महिलाओं की मौत हुई है। घटना की सूचना पर खानपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस घटना में दो किशोरी घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिक दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed