बिहार: बाढ़ में फंसी महिला को हुई प्रसव पीड़ा, भगवान बन पहुंची नर्स निर्मला
बिहार में बाढ़ की स्थिति से जनजीवन प्रभावित है, ऐसे में पीड़ितों की मदद के लिए कई लोग अपना सहयोग दे रहे हैं। मधुबनी के रघौली गांव में एक परिवार तब मुसीबत से घिर गया जब प्रसव के चलते एक महिला को तेज दर्द उठा। लेकिन कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोई। निर्मला नाम की एक नर्स तब इस परिवार के लिए भगवान बन गई, वह न सिर्फ बाढ़ के पानी को पार कर पीड़िता के घर पहुंची बल्कि सफलतापूर्वक प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई। मां और नवजात दोनों की हालत ठीक है।
निर्मला कहती हैं, 'जब मुझे महिला के बारे में बताया गया, तो मैं एक मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) संग वहां पहुंची। हमने स्थिति का जायजा लिया और महिला के प्रसव के लिए तैयारी शुरू कर दी। ईश्वर की मदद से हम कामयाब रहे।
Bihar: Nirmala Kumari, a nurse helped in delivery of a baby girl in flood affected Raghauli village of Madhubani. She says,"when I was informed about the lady,I&an Accredited Social Health Activist (ASHA) worker waded through flood water to help in delivery.Mother&child are fine" pic.twitter.com/JxRGconm3w
— ANI (@ANI) July 19, 2019
बता दें कि बिहार के पांच जिले मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी में अभी भी बाढ़ का कहर जारी है। लोगों के घर में पानी घुस जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को बारिश में कमी होने से सभी नदियों के जलस्तर में मामूली कमी आई है।