फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Notorious criminal Vishal Singh shot in the court premises, another prisoner also injured in firing

Bihar News: कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को कोर्ट परिसर में मारी गोली, फायरिंग में एक अन्य कैदी भी घायल

Fri, 18 Oct 2024 02:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

कुख्यात विशाल सिंह किसी मुकदमे की पेशी में गोपालगंज कोर्ट में आया हुआ था। अचानक अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें विशाल सिंह समेत दो लोग घायल हो गए। न्यायालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन
Bihar: Notorious criminal Vishal Singh shot in the court premises, another prisoner also injured in firing
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह को गोपालगंज में अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी में एक कैदी भी घायल हो गया। विशाल सिंह की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि विशाल सिंह किसी मुकदमे की पेशी में गोपालगंज कोर्ट में आया हुआ था। हादसे में एक अन्य कैदी को गोली लगने की सूचना मिल रही है। जैसे ही गोली लगने की सूचना न्यायालय परिसर में फैली कि न्यायालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन


पैरवी करने आए लोग इधर-उधर भागने लगे
वकील से लेकर केस की पैरवी करने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर में पहुंची पुलिस सभी लोगों को कोर्ट परिसर से हटा रही है, लेकिन विशाल सिंह के समर्थक वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


लूट-फिरौती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं
वहीं दो अपराधियों के पकड़े जाने की भी सूचना मिल रही है। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही एसपी और सदर एसडीपीओ कोर्ट परिसर में पहुंच गए हैं। हालांकि एक अन्य कैदी की भी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। विशाल सिंह पिछले चार वर्षों से जेल में बंद है। उसके ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या, लूट फिरौती सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed