फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar; Nitish Kumar laid the foundation stone of the police building, reach police station, Hindu-Muslim

Bihar : पहले कितना होता था हिंदू-मुस्लिम में झंझट, अब सब कंट्रोल है; नीतीश ने चेताया, कहा- थाने भी पहुंचेंगे

Thu, 04 May 2023 12:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 May 2023 12:45 PM IST
सार

CM नीतीश ने कहा- "पहले कितना होता था हिंदू-मुस्लिम में झंझट! अब कुछ होता भी है तो कंट्रोल है।" उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मोबाइल-निर्भरता पर कटाक्ष भी किया और साफ शब्दों में कहा कि अब कभी भी वह खुद थाने पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar; Nitish Kumar laid the foundation stone of the police building, reach police station, Hindu-Muslim
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पुलिस की पीठ भी थपथपाई और चेता भी दिया। पीठ थपथपाते हुए कहा कि अपराध पहले से बहुत कम हो गया है। कंट्रोल है। उन्होंने कहा- "पहले कितना होता था हिंदू-मुस्लिम में झंझट! अब कुछ होता भी है तो कंट्रोल है।" उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मोबाइल-निर्भरता पर कटाक्ष भी किया और साफ शब्दों में कहा कि अब कभी भी वह खुद थाने पहुंच जाएंगे। यह देखने के लिए कि अधिकारी मौजूद हैं या नहीं। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह पथ स्थित नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल केंद्र में कही। गुरुवार को उन्होंने रिमोट के माध्यम से 173 पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, अग्निशमन भवनों का उद्घाटन तथा 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विशेष सुरक्षा दल के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा- 174 भवन का उद्घाटन किया गया
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 174 भवन का उद्घाटन किया गया है, जिसकी लागत राशि 342 करोड़ 31 लाख रुपये है, जिसमें 74 थाना भवन, पटना विशेष सुरक्षा दल का प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही) भर्ती का कार्यालय भवन, हाजीपुर में गृह रक्षा वाहिनी हेतु प्रशिक्षण संस्थान, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया का कार्यालय भवन, पटना में स्टेट साइबर क्राइम फॉरेंसिक लेबोरेट्रीज सह प्रशिक्षण केंद्र का भवन और 08 जिलों में विशेष सशस्त्र पुलिस बल के लिए बैरक, प्रशासनिक भवन, ट्रेनिंग, क्लास रुम आदि का उद्घाटन किया गया है। साथ ही 150 भवनों का शिलान्यास किया गया है, जिसकी लागत राशि 684 करोड़ 17 लाख रुपये है। इसमें 108 थाना भवन, दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, खगड़िया, लखीसराय और सारण में सिपाही बैरक और नवादा में गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय और आवासीय परिसर आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा बल का प्रशासनिक भवन और आवासीय परिसर बनाया गया है, जिसकी लागत 22 करोड़ 74 लाख रुपये है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही) भर्ती का कार्यालय भवन की लागत राशि 8 करोड़ 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन


थानों में महिलाओं की सभी सुविधाएं उपलब्ध रखनी हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले कहा था कि जिन थानों का अपना भवन नहीं है उन थानों के भवन का शीघ्र निर्माण कराएं। बड़े स्तर पर थाना के भवनों का निर्माण कराया गया है। जो भी बचे हुए चार थाने हैं उसके भवनों का भी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पहले बंद हो रहा था उसको हमने वर्ष 2007 में शुरू करवा दिया। यह बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कई अच्छी बिल्डिंग बनाई गई है। जो निर्माणाधीन भवन हैं, उसका निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को बेहतर ढंग से कार्य करते रहना है। नवनिर्मित भवनों के मेंटेनेंस पर भी ध्यान बनाए रखना है। इसके लिए अगर और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकता हो तो उसकी भी बहाली कराएं। वर्ष 2021 में हमने कहा था कि बचे हुए काम को अगर जल्दी पूरा नहीं कीजिएगा तो मैं कार्यक्रम में नहीं आऊंगा। आपलोगों ने काम पूरा किया तो मैं फिर आज आपके कार्यक्रम में आया हूं। उन्होंने कहा कि हम खुद जाकर देखते रहते हैं कि काम ढंग से हो। बिहार में जितनी महिला पुलिस की संख्या हैं उतनी किसी अन्य राज्य में नहीं है। पहले पुलिस भवनों की हालत अच्छी नहीं थी लेकिन आज उसकी स्थिति अच्छी हो गयी है। थानों में महिलाओं की सभी सुविधाएं उपलब्ध रखनी हैं। थाने का भवन भी सुंदर बनाया गया है। थाने के ऊपर ही रहने के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने सभी थानों में लैंडलाइन की व्यवस्था को दुरुस्त कराया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी थानों में लैंडलाइन की व्यवस्था को दुरुस्त कराया है ताकि पता चल सके कि पुलिस अपनी ड्यूटी में तैनात हैं कि नहीं। सभी थानों में लैंडलाइन हमेशा फंक्शनल रखें। पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहें। लोगों की सुरक्षा के लिए रात-दिन पेट्रोलिंग करें और देखते रहें कि कहीं कोई अपराध नहीं करे। उन्होंने कहा कि हम किसी दिन औचक निरीक्षण में थाना भी पहुंचेंगे। पदाधिकारियों की ड्यूटी का भी हम निरीक्षण करेंगे। अगर किसी आरोपी को पकड़ते हैं तो उसको थाने में ठीक ढंग से रखें। उन्होंने कहा कि हमने जितना सुझाव दिया है उस पर अमल कीजिए और अच्छे से काम कीजिए। जिसको जो काम दिया गया है वो अपना काम ईमानदारी से करें। अगर कोई गड़बड़ करता है तो उस पर कार्रवाई करें। हम सभी को पुलिस पर बहुत भरोसा है। आप हमेशा सक्रिय बने रहिए। पुराने जो भी कार्य किए गए हैं उसे भी सुरक्षित रखें। आजकल लोग मोबाइल पर ज्यादा काम कर रहे हैं, मोबाइल का सदुपयोग करें साथ ही कागज का भी उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो बाकी बची हुई रिक्तियों को भरें। जिनकी बहाली होती है उनकी ट्रेनिंग भी ठीक ढंग से कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed