फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish kindled DGP on engineer murder

बिहारः डीजीपी पर भड़के नीतीश, लगाई फटकार

Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Nitish kindled DGP on engineer murder
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बढ़ते अपराध के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। हत्या, लूट, डकैती की घटनाओं को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दरभंगा में दो इंजीनियरों की दिन दहाड़े हत्या समेत हाल में घटित अन्य आपराधिक मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए डीजपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन


सूत्र की मानें तो बैठक के दौरान डीजीपी ने जैसे ही कहा कि हाल के घटनाओं से यह नहीं कहा जा सकता है कि बिहार में अपराध बढ़ा है, मुख्यमंत्री भड़कगए। उन्होंने कहा कि हमें आंकडे़ मत दिखाइये, परिणाम चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल मर्डर में शामिल मुखबिर हुआ गिरफ्तार

Bihar: Nitish kindled DGP on engineer murder

नीतीश ने राज्य के पुलिस प्रमुख पीके ठाकुर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसरों से पूछा कि अपराधों में शामिल लोग पकड़े क्यों नहीं जा रहे हैं।

एसटीएफ ने डबल मर्डर में शामिल एक मुखबिर पिंटू लाल देव को गिरफ्तार किया है। पिंटू संतोष झा की बहन मुन्नी देवी का देवर है। इस पर दोनों इंजीनियरों के बारे में शूटर मुकेश पाठक को सूचना देने का आरोप है।

संतोष झा को मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। हत्या भी उसकी बहन के घर के ठीक सामने हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुन्नी देवी को बरी कर दिया है। दरभंगा पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड का सूत्रधार एक खास राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed