{"_id":"69f58a59146aa4f09c0cc0af","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-patna-criminals-stabbed-the-couple-husband-dies-wife-s-condition-critical-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती को चाकू गोदा; पति की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती को चाकू गोदा; पति की मौत, पत्नी गंभीर
Sat, 02 May 2026 10:53 AM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Sat, 02 May 2026 10:53 AM IST
सार
Patna Crime News: सुबह सात बजे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद दरवाजे पर खून को देख आसपास के लोग वहां पहुंचे तो दंग रह गए। अंदर युवक की लाश पड़ी थी। वहीं उसकी पत्नी गंभीर से रूप से घायल थी। दरवाजा खुला था। अंदर नवाज की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में शनिवार सुबह युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। महिला की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना पटना के पीरबहोर थान क्षेत्र स्थित लालबाग इलाके की है। सरफराज आलम के मकान में नवाज आलम (30) रहता था। आज सुबह कुछ अपराधियों नवाज आलम के घर घुसे। जब तक नवाज कुछ समझ पाता तब तक अपराधी उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगे। पत्नी बचाने आई तो उसे भी चाकू घोंप दिया। इस घटना में नवाज की मौत हो गई। उसकी पत्नी नाजिया परवीन की हालत गंभीर है।
परिजन ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने गली और अशोक राजपथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को जांच के बुलाया है। एफएसएल की टीम सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस का कहना है कि घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि नवाज आलम किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर से किसने वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: आज से 30 मई तक पटना में रोज चलेगा बुलडोजर, 20 हजार तक जुर्माना भी वसूलेगी प्रशासन की टीम