{"_id":"662deb61250a238c2601d526","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-begusarai-criminals-entered-the-house-and-slit-his-throat-affair-with-a-girl-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में युवक का मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने गला रेता; गांव की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में युवक का मर्डर, घर में घुसकर अपराधियों ने गला रेता; गांव की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था
Sun, 28 Apr 2024 11:53 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:53 AM IST
सार
पुलिस पदाधिकारी संजय मिश्रा ने बताया है कि घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में युवक की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसका गांव की किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर अपराधी उसके घर घुसे और गला रेतकर मार डाला। घटना छौराही थाना क्षेत्र के सावंत गांव की है। मृतक युवक की पहचान सावंत निवासी चीनी लाल रजक के पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने के दौरान गौतम ने तोड़ दिया दम
मिली जानकारी के अनुसार गौतम कुमार जिस वक्त घर में सोया हुआ था तभी तकरीबन आधे दर्जन लोग उसके घर में घुस गए और उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि उन लोगों ने कई लोगों को जब घर से निकलते देखा और तब जाकर जब गौतम के पास पहुंचे तब तक गौतम जीवित था और जैसे ही परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही गौतम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
लड़की के परिजनों ने ही मार डाला
परिजनों का आरोप है कि गौतम का अपने ही गांव के रहने वाली एक लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से लड़की के परिजनों ने गला रेतकर गौतम की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही छौराही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की छानबीन में जुट गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। तथा पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी संजय मिश्रा ने बताया है कि शनिवार रात एक युवक को घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन