फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth from Bihar murdered in Iran; Job hoax; International Drugs Gang, Ransom, Bhojpur News, Ara

Bihar: ईरान में बिहार के युवक की हत्या; नौकरी का झांसा देकर ले गए थे अपराधी, दो करोड़ की फिरौती भी मांगी

Wed, 14 Aug 2024 09:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 Aug 2024 09:14 AM IST
सार

इंटरनेशनल किडनैपर और ड्रग्स गैंग के अपराधियों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। और, लाश को बलूचिस्तान की पहाड़ियों में फेंक दिया। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। पासपोर्ट से उसकी पहचान हुई।

विज्ञापन
Bihar News: Youth from Bihar murdered in Iran; Job hoax; International Drugs Gang, Ransom, Bhojpur News, Ara
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले के युवक की बलूचिस्तान की पहाड़ियों में लाश मिली है। इंटरनेशनल किडनैपर और ड्रग्स गैंग के अपराधियों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। पासपोर्ट से उसकी पहचान भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के सुखरौली गांव निवासी गौरव कुमार साह के रूप में हुई। इधर, विदेश मंत्रालय की ओर से गौरव कुमार साह के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद परिजन हैरान हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। 

विज्ञापन


अपराधियों ने दो करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी
बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल किडनैपर और ड्रग्स गैंग के अपराधी नौकरी का झांसा देकर गौरव को फरवरी माह में मुंबई ले गए थे। वहां से यूएई और फिर ईरान ले गए। कुछ दिन में ही गौरव को पता चल गया कि उसके साथ गलत हुआ है। इसके बाद उसने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया गया। और, प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद अपराधियों ने उससे दो करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी। लेकिन, जब वह दो करोड़ रुपये नहीं दे पाया तो उसकी हत्या कर दी और लाश को बलूचिस्तान की पहाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर मिली गौरव की मौत की जानकारी
परिजनों ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर मंगलवार शाम को गौरव के भाई सौरभ को फोन कर जानकारी दी कि आपके भाई का निधन हो गया है। शव ईरान के अस्पताल में है। आप ईरान में भारतीय एंबेसी के अधिकारी से फोन पर बात कर जानकारी ले लें। वहीं सौरभ ने बताया कि एंबेसी के अधिकारी ने कहा कि बलुचिस्तान की पहाड़ियों से दो-तीन दिन पहले शव लाया गया है। अधिकारियों से बातचीत से लगा कि सौरभ की निर्मम हत्या की गई है। सौरभ ने बताया कि हमलोग गौरव की लाश लाने की तैयारी में है। विदेश मंत्रालय से इसके लिए गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed