फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies after falling from roof in Darbhanga: Police engaged in investigation

Bihar News: पुलिस के डर से भाग रहा था, एक छत से दूसरे पर कूदने के दौरान गिरा तो गई जान; जानिए पूरी कहानी

Sun, 05 Jan 2025 09:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Jan 2025 09:25 AM IST
सार

Darbhanga News: घरवालों ने जैसे ही पुलिस को फोन कर राजेश को गिरफ्तार कराने की बात कही वैसे ही वह घर से निकल भाग खड़ा हुआ। कुछ देर में वह एक पड़ोसी के घर की छत पर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है...

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies after falling from roof in Darbhanga: Police engaged in investigation
जांच के जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के नगर थाना इलाके के शमशेरगंज मोहल्ले में युवक की छत से गिर जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश जोशी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जा रहा है कि नशे के शिकार मृतक को जब परिजनों ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी कि उसने पुलिस से बचने के लिए अपने छत से दूसरे के छत पर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह दो छतों के बीच फिसलकर गिर गया था। 
विज्ञापन

 

भागने के दौरान गिरा छत से

बताया जाता है कि मृतक राजेश जोशी आये दिन नशा करने के बाद अपने घर में लड़ाई झगड़ा करता था। शनिवार शाम भी उसने नशे की हालत में घर में बेवजह विवाद किया। विवाद बढ़ते देख घरवालों ने राजेश को डराने के लिए पुलिस बुलाने की धमकी दे डाली। इसके बाद घरवालों ने जैसे ही पुलिस को फोन कर राजेश को गिरफ्तार कराने की बात कही वैसे ही वह घर से निकल भाग खड़ा हुआ। कुछ देर में वह एक पड़ोसी के घर की छत पर चढ़ गया। भागने के क्रम में जैसे ही एक छत से दूसरे छत पर कूदा वैसे ही वह लड़खड़ा कर छत से निचे गिर गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों ने स्थानीय नगर थाने को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

 

नशे की हालत में करता था हंगामा

इधर, मृतक के परिजन आशीष कुमार का कहना है कि मृतक राजेश जोशी आदतन नशेड़ी था और नशे की हाल में घर के अंदर अक्सर लड़ाई झगड़ा किया करता था। इस बार उसने विवाद खड़ा किया तो लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही तो वह भगाने के लिए जैसे ही छत पर गया अंधेरा होने के कारण वह छत से गिर कर गया और उसकी मौत हो गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने कहा- सिर में चोट के निशान मिले

इस सम्बंध में नगर थाना के इंस्पेक्टर महेश पासवान ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक पुलिस के आने के डर से एक छत से दूसरे छत पर भागने के दौरान छत से गिर गया है। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed