फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth died in Supaul, family accused his friend of giving poisonous liquor

Bihar News : बिहार में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्त पर जहरीली शराब पिलाने का लगाया आरोप

Mon, 21 Oct 2024 05:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Oct 2024 05:32 PM IST
सार

Bihar : सारण, सीवान और गोपालगंज के बाद अब सुपौल में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि जहर खाने से युवक की जान गई है, जबकि परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त ने जहरीली शराब पिलाया है, जिससे युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : Youth died in Supaul, family accused his friend of giving poisonous liquor
ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 सुपौल में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। हालांकि पुलिस पुलिस इसे विषपान बता रही है, जबकि मृतक के परिजन गांव के ही एक युवक पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान सोहटा पंचायत के वार्ड 2 निवासी रामदेव शर्मा के पुत्र छोटी शर्मा (40) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा पंचायत की है।

विज्ञापन


दोस्त घर से बुलाकर ले गया 
परिजनों का कहना है कि रविवार की दोपहर छोटी शर्मा सोहटा पंचायत के वार्ड दो निवासी अरुण शर्मा नामक युवक के साथ घर से बाइक पर कहीं गया था। शाम के समय अरुण ने उसी बाइक से छोटी को उसके घर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर छोटी शर्मा की स्थिति ठीक नहीं थी और वह शराब के नशे में धुत्त था। कुछ देर बाद उसके मुंह से झाग और खून निकलने लगा। उसके मुंह से शराब की बू आ रही थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर छोटी शर्मा की पत्नी ने साथ गए युवक अरुण शर्मा को फोन कर छोटी की तबियत खराब होने की जानकारी दी और उसे बुलाया। हालांकि वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अरुण को पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि अरुण ने ही कहीं ले जाकर छोटी को जहरीली शराब पिलाई है। इधर, परिजनों छोटी को सबसे पहले छातापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं लिया और बाहर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी छातापुर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पड़ोसी की सूचना पर मृतक के घर पहुंची पुलिस
जहरीली शराब पीने से मृत्यु मानकर परिजन शव को लेकर घर चले गए। इस बीच आस पड़ोस से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। शराब से हुई मौत की खबर सुनकर पुलिस भी तत्काल मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। साथ ही स्थानीय लोगों के कब्जे से पुलिस ने अरुण शर्मा को हिरासत में लेते हुए थाना लाया। इसी बीच पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक के गांव सोहटा से छापेमारी कर 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता रामदेव शर्मा ने बताया कि अरुण नामक युवक के साथ उनका पुत्र छोटी रविवार की दोपहर घर से निकला था। लेकिन शाम में जब वापस लौटा तो शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब पीने से उनके पुत्र की मौत हुई है। अरुण शर्मा जब छोटेलाल को घर छोड़ कर गया तो वह बेचैनी की स्थिति में छटपटा रहा था। थोड़ी देर के बाद वह सो गया और उसके मुंह से झाग और खून निकलने लगा। आरोप लगाया कि अरुण ने शराब में जहर मिला कर छोटी की हत्या कर दी।


ग्रामीण बोले, धड़ल्ले से बिक रही देसी शराब
घटना के संबंध में पड़ोस के मो महफूज ने बताया कि यहां पर देसी चुलाई शराब काफी मात्रा में बिकती है, जो लोगों के लिए जहर के समान है। वावजूद पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं देता है। स्थानीय पंसस प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने बताया कि उनके समाज में जहरीली शराब से मौत की यह घटना काफी दुःखद है। इस पर पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। मामले का रोचक पहलू यह है कि शराब पीने पिलाने के आरोप में जिस अरुण नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसकी मेडिकल जांच तक नहीं कराई गई है। जबकि उसी के गांव से घटना की रात 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ शनिचर उरांव के पुत्र राजू उरांव को पकड़ कर थाने भी ले आई। इस बाबत छातापुर के सहायक थानाध्यक्ष मो. शाहिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खिलाने से युवक की मौत की बात सामने आ रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed