फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth died in road accident in saran, going to sister's wedding, bihar police

Bihar News : ममेरी बहन की शादी में जा रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत, ट्रक ने रौंदा

Tue, 15 Oct 2024 07:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 15 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

Bihar : एक युवक अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Youth died in road accident in saran, going to sister's wedding, bihar police
घटनास्थल पर जुटे लोग और मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एकमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 531 पर निबंधन कार्यालय के समीप की है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इनायतपुर टोले भिखमही गांव निवासी कयामुद्दीन अंसारी के पुत्र निजाम अंसारी के रुप में हुई है।

विज्ञापन


विदेश में रहकर करता था नौकरी 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि निजाम अंसारी पहले विदेश में रहकर नौकरी करता था लेकिन कुछ माह पहले अपने वतन लौटने के बाद से अपनी पत्नी सबा परवीन व अपने पांच बच्चों के साथ सिवान शहर में किराए के मकान में रह कर बच्चों को शिक्षा देने का काम करता था। परिजनों का कहना है कि निजाम अंसारी सिवान से अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर दाउदपुर आ रहा था। तभी एकमा थाना क्षेत्र के छपरा- सिवान एनएच- 531 पर निबंधन कार्यालय के समीप सिवान से छपरा की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया। वहीं अनियंत्रित ट्रक चालक तेजी से ट्रक सहित फरार हो गया। इस घटना में मोटर साईकिल सवार की मौत स्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस द्वारा घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बाइक, मृतक का मोबाइल फोन व बैग थाने में लाया गया। सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी मिलने पर सिवान शहर से मृतक की पत्नी सबा परवीन व सभी पुत्र व पत्रियां देर शाम तक अपने गांव इनायतपुर के टोला भीखमही पहुंचे। इसके बाद पत्नी व बच्चों सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इस चीख- पुकार को देखकर ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। उधर सड़क हादसे में निजाम अंसारी की असामयिक मौत पर जन सुराज के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी व एकमा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने गहरी शोक संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


ममेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था 
मृतक निजाम अंसारी का ननिहाल सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर गांव में है, जहां दुर्घटना के दिन मंगलवार को ही उसकी ममेरी बहन की शादी थी। वह उसी शादी में शामिल होने के लिए वह सिवान से अपने घर बाइक से आ रहा था। घर पहुंच कर उसे अपने माताजी व अन्य को साथ लेकर शादी समारोह में शामिल होने जाना था, लेकिन इसके पूर्व ही वह सड़क दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में था सबसे बड़ा 
मृतक निजाम अंसारी दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर टोले भीखमही निवासी कयामुद्दीन अंसारी का सबसे बड़ा पुत्र था, जबकि दूसरा भाई कुर्बान अंसारी विदेश में रहता है। वही तीसरा भाई रिजवान अंसारी नेवी में नौकरी करता है। मृतक निजाम अंसारी को दो पुत्रियां व तीन पुत्र हैं, जो सभी अविवाहित बताए जा रहे हैं। उनकी पढ़ाई के लिए सिवान शहर में किराए का कमरा लेकर पत्नी के साथ वह कुछ माह से रह रहा था। सबसे बड़ी पुत्री जैनब (18) व सबसे छोटी फातिमा (7) है। पुत्रों में सबसे बड़ा यूनुस (19), नेहाल (18) व अदनान (9) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed