फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man stabbed with knife in Gopalganj, condition critical; dispute with some people

Bihar News: गोपालगंज में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; परिजन बोले- दरवाजे पर चढ़कर कर चाकू गोदा

Thu, 31 Oct 2024 04:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 31 Oct 2024 04:21 PM IST
सार

Gopalganj News: नगर थाना इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक का बयान लिया है। पूरे मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Young man stabbed with knife in Gopalganj, condition critical; dispute with some people
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू से बुरी तरह गोद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी युवक को तत्काल ही इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है । युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी कन्हैया शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार शर्मा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दरवाजे पर चढ़कर कर चाकू गोदा
परिजनों ने कहा कि जख्मी युवक अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था । इसी बीच गांव के ही कुछ युवक पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गई। इसी बीच देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।  इस घटना में युवक के शरीर पर आठ जगह जख्म के निशान पड़ गए। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है
घटना के बाद परिजन जख्मी युवक को खून से लतफत अवस्था में परिजनों से तत्काल ही इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर थाना इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक का बयान लिया और पूरे मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed