फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young man stabbed in Purnia, Arghya at Chhath Ghat, bihar police

Bihar News : अर्घ्य देने के लिए आने से किया था मना, छठ घाट पर पहुंचते ही बदमाश ने मार दिया चाकू; स्थिति गंभीर

Thu, 07 Nov 2024 08:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 07 Nov 2024 08:35 PM IST
सार

Bihar : लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू बाजी के बाद युवक ने अपना रील बनाया और फिर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : young man stabbed in Purnia, Arghya at Chhath Ghat, bihar police
अस्पताल में इलाजरत युवक के साथ उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया के रानीबाड़ी छठ घाट पर एक मनचले युवक ने छठ घाट की साफ-सफाई के लिए पहुंचे एक किशोर पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने किशोर पर कई बार वार किए, जिससे उसके गर्दन, हथेली और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हो गये। जब किशोर का बड़ा भाई उसे बचाने दौड़ा, तो हमलावर ने उस पर भी हमला किया। बड़े भाई ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद हमलावर ने अपना वीडियो बनाया और छठ व्रतियों को धमकाते हुए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन छठ घाट पर पहुंचे और फिर आनन -फानन में घायल किशोर को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल किशोर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीबाड़ी निवासीपंकज मंडल के छोटे भाई विक्की कुमार (16) के रूप में हुई है। विक्की के बड़े भाई का नाम लक्की कुमार (17) है। आरोपी युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीबाड़ी निवासी उदय सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चाकू बाजी के बाद आरोपी युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 
चाकू बाजी के बाद युवक ने अपना रील बनाया और फिर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। रील में उदय सिंह नाम का शख्स यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि 'रानीबाड़ी वालों हम भी देखना चाहते हैं, कि किसने मां का दूध पिया है और वो कौन छठव्रती है, जो मेरे खिलाफ जाकर मेरे शहर में छठ करके दिखाए। इसके बाद सनकी युवक ने खून से लथपथ उस चाकू की तस्वीर भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसने छठ घाट की सफाई करने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन


छठ घाट की साफ सफाई करने से किया था मना 
जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शी बड़े भाई लक्की कुमार ने बताया कि रानीबाड़ी स्थित उसके घर पर दादी मंजू देवी छठ कर रही हैं। इसी को लेकर वे लोग आज छठ घाट की साफ सफाई करने रानीबाड़ी घाट पहुंचे थे। वे छठ घाट पर अपने चिन्हित स्थान की साफ सफाई कर रहे थे, कि तभी उदय सिंह नाम का युवक आ धमका और छठ करने से मना करने लगा। वहीं इसका जब उन्होंने डटकर विरोध किया, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी उदय सिंह ने विक्की पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं भाई पर हमला होता देख जब वह बचाने दौड़ा तो सबकी युवक उसे भी मारने दौड़ा, जिसके बाद किसी तरह पानी में कूदकर उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल कर के घर वालों को घटना की दी जानकारी 
सनकी युवक के जाने पर उसने घर वालों को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने मिलते ही परिजन दौड़कर भाई के पास छठ घाट पर पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन फानन में उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजनों ने स्थानीय सदर थाना को कॉल कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed