फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man shot dead murder case saharsa bihar police dispute in Mumbai

Bihar News : मुंबई में हुआ था विवाद, बिहार में आकर मारी गोली; बारात जाने के दौरान कर दी हत्या

Tue, 11 Mar 2025 01:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 11 Mar 2025 01:12 AM IST
सार

Crime News : एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों। मुंबई में काम करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। अब दोनों घर (बिहार) आ गये। उनमें से एक बारात जाने के लिए तैयार। तभी दूसरा शख्स वहां आया और उसने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
Bihar News : Young man shot dead murder case saharsa bihar police dispute in Mumbai
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा में एक युवक को गांव के ही शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव की है। मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया वार्ड नंबर 14 निवासी मकलू शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र संजू शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मुंबई में हुआ था झगड़ा 
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई सकलू शर्मा ने बताया कि गांव के ही पड़ोस में रहने वाले अमरदीप शर्मा ने पीछे से कनपटी में गोली मार दी, जिससे संजू की मौत हो गई। उसने बताया कि वह मुंबई में रहता था। वहीं उसके साथ उसी के गांव का अमरदीप शर्मा भी रह कर मजदूरी करता था। मुंबई में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी विवाद और फिर मारपीट हो गई। अमरदीप शर्मा ने संजू को जान से मार देने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


डीजे के आवाज में दब गई गोली की आवाज
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार को गांव के ही मिथिलेश शर्मा के बेटे सुकसेन शर्मा की बारात गोगरी जमालपुर जानी थी। बारात जाने के लिए लोग तैयार हो रहे थे। वहीं डीजे भी बज रहा था। बारात जाने के लिए डीजे के पास ही मृतक संजू शर्मा खड़ा था। इसी दौरान पीछे से अमरदीप शर्मा ने संजू को कनपटी में गोली मार दी, जिससे संजू शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी अमरदीप शर्मा गोली मारकर वहां से फरार हो गया। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल ले गये,  जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सलखुआ पुलिस घटना स्थल ओर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसडीपीओ 
घटना के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण मुंबई में मजदूरी के दौरान दोनों के बीच मारपीट की बात सामने आ रही है। पुलिस शव को आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed