फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News young man and woman died in accidents in Samastipur and Nalanda

Bihar: समस्तीपुर में बाइक-स्कार्पियों की टक्कर से युवक की मौत, नालंदा में मिनी बस ने महिला को कुचला; जांच जारी

Wed, 22 Nov 2023 07:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/नालन्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/नालन्दा Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 07:06 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर में बाइक-स्कार्पियों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं नालन्दा में बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रही मिनी बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar News young man and woman died in accidents in Samastipur and Nalanda
बाइक और स्कार्पियों की भिड़ंत, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर से एक दुखद हादसा सामने आया है। जहां स्कार्पियों और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद भाग रही स्कार्पियों चालक का वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद स्कार्पियों का चालक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


मृतक और घायल व्यक्ति की हुई पहचान
मृतक की पहचान घटहो थाने के मूसापुर गांव के प्रदीप कुमार के रूप में हुई। स्कार्पियों चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अन्य घायल की पहचान उजियारपुर थाने के भगवानपुर देसूआ गांव के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने कहा- बहन के घर से लौट रहा था प्रदीप
हादसे पर मृतक के भाई सुरेश कुमार महतो ने कहा, मेरा भाई अपने मित्र के साथ छठ प्रसाद देने के लिए मुजफ्फरपुर स्थित बहन के यहाां गया था। दोपहर बाद वहां से लौटते वक्त हादसे की सूचना मिली। जहां एक स्कार्पियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई है। 
 

बाइक से गिरी महिला, पीछे से आ रही मिनी बस ने कुचला

Bihar News young man and woman died in accidents in Samastipur and Nalanda
बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रही मिनी बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
बिहार के नालन्दा में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा दीपनगर थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मामू भागिना के समीप हुआ। बच्चे को लेकर बाइक में पति के साथ ससुराल जा रही थी लक्ष्मीनिया देवी। हालांकि इस सड़क हादसे में मासूम बाल-बाल बचा और पति को हल्की चोट आई है। 

घटना की जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया, छठ पूजा में वह बेटे के साथ गांव लौट रहे थे। वियावानी मोड़ के पास बाइक पर बैठी पत्नी और बच्चा गिर गया। तभी पीछे से आर ही मिनी बस ने महिला को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। चीख पुकार के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे पर दीपनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed