फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: woman killed for dowry in Darbhanga, parents said - in-laws ran away after burning the body

Bihar News: बुलेट बाइक के लिए नवविवाहिता को मार डाला, मायके वाले बोले- शव जलाकर भागे ससुराल वाले

Sat, 16 Nov 2024 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Nov 2024 10:51 AM IST
सार

Darbhanga News: मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में बुलेट बाइक मांग रहे थे। दहेज नहीं देने के कारण ससुराल वालों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: woman killed for dowry in Darbhanga, parents said - in-laws ran away after burning the body
नवविवाहिता की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बुलेट नहीं दिए जाने के कारण ससुरालवालों ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर फरार हो गए है। कुछ दिनों बाद हमलोगों को जानकारी मिली तो दंग रह गए। इसके बाद घनश्यामपुर थाना में आरोप पति सहित सास और ससुर को आरोपी बनाया है। बताया जाता है कि मधुबनी जिले के मधेपुर गांव बांकी गांव निवासी नूनू झा की पुत्री तनु कुमारी बताई जाती जिसका शादी इसी वर्ष 18 फरवरी को दरभंगा ज़िले के घनश्यामपुर के जयदेवपट्टी निवासी बौआ झा के द्वितीय पुत्र राहुल झा के साथ धूमधाम से हुई थी। 
विज्ञापन


 सभी लोग घर बंद करके फरार हो गए
मृत विवाहिता के पिता नुनु झा ने बताया कि शादी के कुछ दिनो बाद से ही ससुराल पक्ष के द्वारा लड़की को तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा था। तुन ने बताया था कि उसके ससुराल वाले एक बुलेट बाइक और ढाई लाख की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हमलोगों ने दामाद और उसके पिता के साथ बातचीत करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। लेकिन, जब मामल नही सुलझ पाया तो अपनी बेटी को साथ लेकर घर चले गए। लेकिन इस बीच राहुल झा नौ नवम्बर को घर आया और अनु की विदाई करवा कर अपने घर ले गया। यहां उसकी हत्या करके शव को जला दिया और सभी लोग घर बंद करके फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन


 ईंट भठे के पास जला देने की पुष्टि
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मिले आवेदन के आधार पर सास सुधीरा देवी, गोतनी पल्लवी देवी, सोनी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी पक्ष के लोग अपना घर बन्द करके फरार बताया जा रहा है। वही शव को एक ईंट भठे के पास जला देने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed