फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman dies, two injured in bike collision in Gopalganj; Villagers hold accused hostage

Bihar News: गोपालगंज में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल; विरोध में ग्रामीणों ने आरोपी को बनाया बंधक

Sat, 24 May 2025 06:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 May 2025 06:18 PM IST
सार

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज में सड़क किनारे चल रहीं तीन महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने बाइक चालक को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman dies, two injured in bike collision in Gopalganj; Villagers hold accused hostage
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव के पास शनिवार को एक तेज़ रफ्तार बाइक की ठोकर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और बंधक बना लिया। देर शाम तक युवक को मुक्त नहीं किया गया था। मृतका की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के गुठनहा गांव निवासी मोहन राम की पत्नी शांति देवी  के रूप में हुई है। घायल महिलाओं की पहचान बनियाछापर गांव निवासी विमल देवी और सिंधु देवी के रूप में की गई है। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


तीनों महिलाएं सड़क किनारे चल रही थी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों महिलाएं सड़क किनारे चल रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने युवक को मुक्त कराने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीण आरोपी को पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार मिलेंगे पीएम मोदी से, डिप्टी सीएम भी दिल्ली पहुंचे; जानें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बातचीत कर युवक को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बाइक चालक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed