फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman dies after being hit by crane in Patna; People created ruckus on the road in protest

Bihar News : पटना में क्रेन ने महिला को कुचला, मौत; विरोध में लोगों ने सड़क पर किया जमकर बवाल

Thu, 07 Sep 2023 07:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीदारगंज थाने की पुलिस और ट्रैफिक थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Bihar News: Woman dies after being hit by crane in Patna; People created ruckus on the road in protest
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीदारगंज थाने की पुलिस और ट्रैफिक थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को कुचल दिया
यह हादसा दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला के नजदीक बुधवार को तेज रफ्तार से आ रही एक क्रेन ने एक महिला को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को धर्मशाला की रहने वाली जमीला खातून 60 वर्ष घर के काम को निपटा कर वापस अपने घर लौट रही थी। सड़क पार करने के क्रम में पूरब दिशा से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने जमीला खातून को कुचल डाला। इस हादसे में जमीला खातून की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे बाद क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग सड़क पर उतर आए और फतुहा पटना मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस और ट्रैफिक थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह समझा कर मामला शांत कराया। इस मामले को लेकर ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि क्रेन के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। क्रेन सरकारी है या प्राइवेट इसके बारे में भी छानबीन की जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी क्रेन ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed