{"_id":"6851a0a9be5de596790f5c49","slug":"bihar-news-woman-died-in-car-accident-road-accident-news-hajipur-bihar-police-vaishali-news-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नशेड़ी ने बेतहाशा दौड़ाई कार, चार को उड़ाया; महिला की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नशेड़ी ने बेतहाशा दौड़ाई कार, चार को उड़ाया; महिला की मौत, तीन गंभीर
Tue, 17 Jun 2025 10:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:36 PM IST
सार
Bihar : बिहार में शराब पूरी तरह प्रबंधित है, लेकिन फिर भी लोग चोरी-छिपे शराब पी रहे हैं। इतना ही नहीं लोग शराब के नशे में बेतहाशा गाड़ी भी चला रहे हैं। आज की घटना इसी का परिणाम है, जिसमें महिला की मौत हुई है, जबकि कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिला के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच 22 सराय थाना के कुछ दूरी पर अनियंत्रित कार ने पीछे से दो बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार महिला के पति सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका की पहचान पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के ददन हाडी निवासी अनिल कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है, जबकि घायलों में मृतका सोनी कुमारी के पति अनिल कुमार, सराय थाना के बगल के रहने वाले सुखलाल राय के पुत्र रोहित कुमार (40) एवं राजापाकड़ थाना क्षेत्र के लोमा निवासी कुमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीवान में होमगार्ड जवान ने कर लिया सुसाइड, ड्यूटी के दौरान थाने में खुद को मार दी गोली
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर से बाइक पर सवार होकर दानापुर लौट रहे थे। इसी दौरान सराय थाना के निकट अनियंत्रित कार ने पीछे से बुलेट के साथ-साथ दूसरे एक अन्य बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक अनियंत्रित होकर दरवाजे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति से टकरा गया, जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला के पति समेत तीन व्यक्ति घायल हो गये हैं। अंकित कुमार लालगंज से बुलेट बाइक से लौट रहा था, इसी दौरान वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: झांसा देकर करता रहा गंदा काम, अब शादी से इनकार कर रहा; न्याय की गुहार लगाने थाना पहुंची युवती
शराब के नशे में चला रहा था कार
पुलिस का कहना है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और वह मधुबनी से पटना लौट रहा था। इसी दौरान उसने दोई बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार शख्स की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान मधुबनी जिला अंतर्गत पंडौल थाना क्षेत्र निवासी रघुनाथ मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा के रूप में हई है। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
कार चालक को जमकर पीटा
घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गये और कार चालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और कार चालक को पकड़ कर ले गई। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि थाना के निकट सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक महिला की मौत सदर अस्पताल में हो गई है।