फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman body found in Gaya, people saw it in the pond; Bihar Police team engaged in identification

Bihar News: गया में महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी बिहार पुलिस की टीम

Fri, 30 Aug 2024 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वभण्डीह गांव स्थित बगीचा में तालाब से एक महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं उन लोगों से मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman body found in Gaya, people saw it in the pond; Bihar Police team engaged in identification
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बिहार के गया जिले में  हत्या, लूट समेत अन्य अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। इसी क्रम में गया के एक तालाब से महिला की लाश मिलने के बाद लोग दहशत में है। पुलिस शव को तालाब से निकाला और छानबीन में जुट गई। साथ ही शव की पहचान के लिए पुलिस सोशल का सहारा लिया है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के वभण्डीह गांव स्थित बगीचा की है। महिला का शव लोगों ने शुक्रवार को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुड़ गई। लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला की हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया हो। 

विज्ञापन


रंग गोरा और कद पांच फुट तीन इंच के करीब
इधर, लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को तालाब से बाहर निकाला। साथ ही शव को पहचान करने में जुट गई। लेकिन मृत महिला के शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में इमामगंज थाना की पुलिस का कहना है कि मृत महिला का रंग गोरा और कद करीब पांच फुट तीन इंच है।
विज्ञापन


पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मृत महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। वहीं पुलिस ने महिला की पहचान के लिए इमामगंज थाने में संपर्क करने की अपील की। इसके बाद पुलिस आगे करवाई में जुट गई है। इस संबंध में इमामगंज थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वभण्डीह गांव स्थित बगीचा में तालाब से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं उन लोगों से मदद ली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि शव के बारे में जानकारी होने पर थाना को सूचित करें। महिला की उम्र करीब 40-45 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed