फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Wife kills husband in Gopalganj: Love affair: Bihar Police Updates, Crime News

Bihar News: पत्नी ने पति को मार डाला; प्रेमी के साथ पकड़ाई थी, तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 08:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 May 2025 08:48 AM IST
सार

Gopalganj News: पति ने पत्नी को प्रेमी के रंगे हाथ पकड़ लिया था। पति ने विरोध किया और दोनों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था। 

विज्ञापन
Bihar News: Wife kills husband in Gopalganj: Love affair: Bihar Police Updates, Crime News
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह टोला के कटहरीबारी गांव में महिला ने अपने ही पति को मार डाला। कारण बस इतना था कि उसके पति ने उसे प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। पति ने विरोध किया तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को तलवार से काट कर मार डाला।  पुलिस ने आरोपित महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोग किया हुआ तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान रामू प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र ध्रुव प्रसाद के रूप में की गई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी किरण देवी और 25 वर्षीय विकेश कुमार बताये गये हैं।

विज्ञापन


ध्रुप प्रसाद की हत्या की साजिश रची
एसडीपीओ सदर-टू राजेश कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात के करीब 11 बजे ध्रुप प्रसाद की हत्या हुई। पुलिस के अनुसार, ध्रुप प्रसाद पंजाब में मजदूरी का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। रात में मृतक ने अपने कमरे में पत्नी के साथ आरोपित विकेश कुमार को सोते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद विकेश और अपनी पत्नी किरण देवी की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद दोनों ने मिलकर ध्रुप प्रसाद की हत्या की साजिश रची। शनिवार की रात के करीब 11 बजे के आसपास कमरे में ध्रुप प्रसाद को सोयी अवस्था में उसकी पत्नी किरण देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। इससे मौके पर ही ध्रुप प्रसाद की मौत हो गयी। 
विज्ञापन

देवरिया कांड को लेकर राजद विधायकों ने पीड़ितों से की मुलाकात, कहा- बिहार में 'राक्षस राज' कायम है
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से प्रेमी के साथ अवैध संबंध में थी
घटना की सूचना मृतक के पिता रामू प्रसाद ने पुलिस को दी। पुलिस ने किरण देवी को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया और महिला के प्रेमी को उसकी बहन के घर सीवान के नबीगंज से गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया कि तीन साल से प्रेमी के साथ अवैध संबंध में थी। इसकी जानकारी पति को होने पर कलह बढ़ गयी थी। महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर घातक कदम उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed