फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :rjd mla team visit devaria today incident say bihar made crime zone

Bihar: देवरिया कांड को लेकर राजद विधायकों ने पीड़ितों से की मुलाकात, कहा- बिहार में 'राक्षस राज' कायम है

Sun, 25 May 2025 07:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 07:01 PM IST
सार

Bihar: महुआ से विधायक मुकेश रौशन ने मौके पर कहा कि देवरिया की यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जिस तरह पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, वह बेहद शर्मनाक है। ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार में अब 'राक्षस राज' कायम हो चुका है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :rjd mla team visit devaria today incident say bihar made crime zone
देवरिया कांड की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में हुई पुलिसिया बर्बरता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई पिटाई को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। इस प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

राजद के इस प्रतिनिधिमंडल में महुआ से विधायक मुकेश कुमार रौशन, कांटी से विधायक इसराइल मंसूरी, मढ़ौरा से विधायक जितेंद्र राय, पातेपुर की पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता और विधायक संजय गुप्ता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
14 मई को देवरिया थाना क्षेत्र में पुलिस पर आरोप लगा कि उसने एक घर में घुसकर महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की। बताया गया कि इस घटना में करीब आधा दर्जन महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया और विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसके बाद उन्होंने राजद नेताओं की एक टीम को मौके पर भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले- बिहार में 'राक्षस राज' कायम
महुआ से विधायक मुकेश रौशन ने मौके पर कहा कि देवरिया की यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जिस तरह पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, वह बेहद शर्मनाक है। ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार में अब 'राक्षस राज' कायम हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस आम लोगों की सुरक्षा करने के बजाय माफियाओं के साथ मिली हुई है और शराब की तस्करी में लिप्त है। “जिस स्थिति में बिहार पहुंच चुका है, उसमें कोई भी सुरक्षित नहीं है। अब तो घर में बैठे लोगों की भी हत्या हो रही है। 


पढ़ें: भोरे में छात्रा की हत्या से सनसनी, पोखरे से मिला शव; परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

हम चुप नहीं बैठेंगे, बोले विधायक
मढ़ौरा से विधायक जितेंद्र राय ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हमने पीड़ित परिवारों से बातचीत की है। यह मामला बेहद निंदनीय है और हम इसे यूं ही नहीं जाने देंगे। पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

कार्रवाई की मांग
राजद नेताओं ने साफ कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि सरकार अगर इस मामले में चुप रही, तो राजद सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed