फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Who was she women dead body packed in trolly bag after murder sonepur saran bihar

Murder Case : बिहार में स्टेशन के पास पटरी पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग, चेन के अंदर से झांक रहा था महिला का शव

Mon, 10 Mar 2025 03:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

Murder Case : ऐसा ट्रॉली बैग लाखों लोगों के पास होगा। किसी का रेलवे ट्रैक पर गिर गया होगा... यह सोचकर कुछ लोग उसके पास पहुंचे तो सड़ांध के कारण शक हुआ। नजदीक गए तो चेन के अंदर से झांकता हुआ युवती का शव दिखा।

विज्ञापन
Bihar News : Who was she women dead body packed in trolly bag after murder sonepur saran bihar
सारण के सोनपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिले बैग के अंदर है शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोनपुर रेल मंडल के गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात और बड़े लाल रंग के लावारिस ट्रॉली बैग में अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ मिला। सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आने वाली थी, तभी कुछ लोगों ने एक अज्ञात बड़े ट्रॉली बैग को देखा। चेन आधा खुला हुआ था और उसमें कुछ कपड़े के साथ महिला का चेहरा दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन

लावारिस बैग से आ रही थी तेज दुर्गंध
स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झाड़ियों में एक लाल रंग का लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा हुआ था, जिससे काफी बदबू आ रही थी। इस कारण वहां पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी गई। इसके बाद स्टेशन प्रशासन ने स्थानीय डोरीगंज थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है। छपरा स्टेशन से इसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर है, जबकि सोनपुर से करीब 40 किलोमीटर।

विज्ञापन


हत्या कर शव को यहां फेंका गया
आधिकारिक सूचना रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) दिघवारा और जिले के पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है। हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह शव कैसे और किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा। मामले की जांच जारी है। जिस तरह से शव को ट्रॉली बैग में लाकर लावारिस हालत में फेंका गया है, वह काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इस घटना को लेकर घटनास्थल पर जुटी भीड़ के बीच चर्चा है कि यह हत्या के बाद सुनियोजित तरीके से शव को वहां फेंक दिया गया है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed