फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : weatther report and vote percentage in bhagalpur lok sabha election 2024 even neha sharma appeal

Bhagalpur Lok Sabha : अभिनेत्री नेहा शर्मा की बातों पर भी गर्मी भारी! दानवीर की धरती पर सबसे कम मतदान क्यों

Sat, 27 Apr 2024 07:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 Apr 2024 07:54 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। सबसे कम उस भागलपुर सीट पर जहां बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचीं और लोगों से मताधिकार के उपयोग की अपील की। क्या होगा यहां?

विज्ञापन
Bihar News : weatther report and vote percentage in bhagalpur lok sabha election 2024 even neha sharma appeal
अपील बेअसर कर रहे वोटर। क्या होने वाला है 4 जून को? - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण में देशभर की 88 सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में बिहार की चार सीटें थीं, इस बार पांच। इन पांच सीटों में सबसे कम 51-52 प्रतिशत मतदान भागलपुर में हुआ। दानवीर कर्ण के अंग साम्राज्य के केंद्रबिंदु पर मतदान के प्रति यह निराशा इसलिए भी निराशाजनक है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए वोट मांगकर गए थे और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा तो बाकायदा अपने पिता कांग्रेसी प्रत्याशी अजीत शर्मा के लिए सड़क पर उतरी हुई थीं। उन्होंने शुक्रवार को भी सुबह-सुबह ही मतदान करते हुए अपील की थी कि लोग लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए निकलें। लेकिन, गरमी उनकी इस अपील पर भारी पड़ गई- लगता है।

विज्ञापन


57.2 प्रतिशत पिछली बार था, इस बार के हालात-वजह समझें
2014 का लोकसभा चुनाव सत्ता बदलाव का था। 2019 में कई कारणों से पुरानी सरकार के दोहराव को लेकर लहर जैसी स्थिति थी। इस बार क्या? यह सवाल इसलिए भी पूछा जा रहा है, क्योंकि पहले चरण में मतदाताओं ने इससे भी खराब वोटिंग की थी। पहले चरण के मुकाबले यह बेहतर तो है, लेकिन 2019 की वोटिंग के हिसाब से हतोत्साहित करने वाला। यह सीट बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के पास है। जदयू सांसद अजय मंडल ही इस सीट पर इस बार भी प्रत्याशी हैं। न दल बदला है और न गठबंधन। उनके पक्ष में एक अच्छी बात यह कही जा सकती है कि उनके प्रतिद्वंद्वी और पिछले चुनाव में सामने उतरे शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर इस मतदान के पहले ही जदयू में आ गए थे। लेकिन, इसका फायदा वोट में हुआ? यह जीत-हार के अंतर के अध्ययन पर चार जून को पता चलेगा। फिलहाल, इस बार मुकाबले में खड़े अजीत शर्मा की बात करें तो वह भागलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। इस बार संसदीय चुनाव में उतरे। पहले बेटी नेहा शर्मा के नाम का हल्ला उड़ा, फिर पिता खुद मैदान में उतरे। नेहा शर्मा मुंबई से भागलपुर आईं और सड़क पर उतरकर खूब प्रचार भी किया। उस प्रचार का फायदा वोट प्रतिशत में तो नहीं दिखा, अब 04 जून को जीत-हार के अंतर से पिता के प्रति उनकी अपील के वोट में बदलने का पता चलेगा।

विज्ञापन

Bihar News : weatther report and vote percentage in bhagalpur lok sabha election 2024 even neha sharma appeal
भागलपुर में रोड शो के दौरान नेहा शर्मा के आगे-पीछे भारी भीड़ उमड़ी थी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

क्यों गर्मी को वजह मानना मजबूरी... यह भी समझें
अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रत्याशियों ने अंतिम समय तक जनसंपर्क किया। अपने दल के अंदर के गतिरोध को मैनेज भी खूब किया गया। भागलपुर के मामले में तो यह बात भी कही जा सकती है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी सिर्फ इसी सीट को ध्यान में रखते हुए प्रचार के लिए पहुंचे थे। दोनों गठबंधन के दिग्गजों के प्रचार और अभिनेत्री नेहा शर्मा के रोड शो व वोटिंग अपील पर भी गर्मी इस तरह भारी पड़ी कि बिहार की पांच सीटों में सबसे कम मतदान यहीं हुआ। शुक्रवार को जिन पांच सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 42.7 डिग्री तापमान भागलपुर से सटे बांका संसदीय क्षेत्र में था, जहां वोटिंग प्रतिशत (रात साढ़े 10 बजे अपडेट) 54.61 बताया गया। शाम छह बजे निर्वाचन आयोग ने यहां 54 प्रतिशत वोटिंग की जानकारी दी थी। बांका से कम 41 डिग्री तापमान कटिहार और भागलपुर में रहा। रात साढ़े 10 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार कटिहार का वोट प्रतिशत 64.60 रहा, जबकि भागलपुर का 52 प्रतिशत। शाम छह बजे कटिहार का प्रतिशत यही बताया गया था, जबकि भागलपुर का 51 प्रतिशत। भागलपुर में शाम छह बजे मतदान के लिए कतार में लोग थे। वही वोट प्रतिशत अपडेट हुआ। इन तीनों से कम तापमान पूर्णिया में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया और इस लोकसभा सीट पर रात साढ़े 10 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 61:9 प्रतिशत वोटिंग हुई। शाम छह बजे तक यहां 59.94 वोटिंग का आंकड़ा जारी हुआ था, लेकिन तब भी लोग कतार में थे। वही आंकड़ा बाद में बढ़ा। सबसे कम 38 डिग्री तापमान किशनगंज में दर्ज किया गया था, जहां दूसरे चरण में सर्वाधिक 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed