फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Weather Update Heat wave yellow alert in many districts patna bihar

Weather Update: बिहार में लू के हालात, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी; अगले चार दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव

Mon, 12 May 2025 02:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 May 2025 02:04 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बढ़ते गर्मी को देखते हुए विद्यालय के समय में बदलाव कर दिया गया है। बिहार के कई जिलों में लू के हालात बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में किसी तरह के कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Weather Update Heat wave yellow alert in many districts patna bihar
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बढ़ते गर्मी को देखकर लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। बढ़ते गर्मी की वजह गर्म पछुआ हवा का बहना है जिस वजह से दिन और रात गर्म रह रहा है। सामान्य से अधिक तापमान होने के कारण बिहार के कई जिलों में लू के हालात बने हुए हैं। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आठ जिलों के भागलपुर, बांका, गोपालगंज, शेखपुरा, पूर्वी व पश्चिम चंपारण एवं छपरा एवं जिले में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में गर्म और आर्द्र दिन को लेकर चेतावनी है। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में किसी तरह के कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आइजीआइएमएस और एम्स की ओपीडी आज रहेंगे बंद, जानिए कहां होगा आज इलाज
विज्ञापन


विद्यालयों का बदला गया समय 

बढती गर्मी को देखकर पटना डीएम ने विद्यालयों के समय को बदल दिया है। नये आदेश के अनुसार अब विद्यालय का संचालन सुबह 6:30 या 7:00 बजे से शुरू होकर  11:30 बजे तक ही चलेगी। यह आदेश  आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी लागू किया गया है। सुबह 11:30 बजे के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध 17 मई तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को इसका शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया है। विद्यालयों में समय का बदलाव सोमवार से किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?

अन्य जिलें में इस समय सारणी से संचालित किये जा रहे विद्यालय 
खगड़िया में प्राइवेट स्कूल सुबह 7 से दोपहर 1 तक संचालित किये जा रहे हैं, जबकि सरकारी स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 13.30 तक चलाए जा रहे हैं। नालंदा में सरकारी स्कूल 6:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूल का समय है। गोपालगंज में सरकारी विद्यालय में 6:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूल का समय है। आज बुद्धपूर्णिमा को लेकर सरकारी स्कूल में छुट्टी है। निजी स्कूल में छुट्टी के बाद फोटो भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर में 12 मई से 17 मई तक स्कूल की शैक्षणिक गतिविधि 11:30 बजे तक ही चलेंगे। अधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है जिसे देखते हुए जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर जिला के सभी निजी /सरकारी विद्यालयों (प्री- स्कूल' आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में अब पूर्वाह्न 11:30 के बाद सभी तरह की कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश 12 मई से 17 मई तक मुजफ्फरपुर जिला में प्रभावी रहेगा। वैशाली में फिलहाल सरकारी विद्यालयों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया है। गया में 6:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूल का समय किया गया है। मधुबनी में स्कूल 7:00 से 12:30 बजे तक था, जिसे अब 6.30 बजे कर दिया गया है, जो 12.00 तक संचालित होंगी। भागलपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर 12-17 मई तक सभी स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों को 12.30 से घटाकर 11.30 बजे कर दिया गया है। वहीं औरंगाबाद में विद्यालय 11:30 बजे तक संचालित किये जा रहे हैं। 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को तत्कालित मौसम को चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार लखीसराय, बेगूसराय और मुंगेर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार दोपहर 3.33 बजे से 6.33 बजे तक के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार, औरंगाबाद, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय और मुंगेर जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण इन इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आपदा प्रबंधन विभाग ने  17:25 PM तक के लिए अलर्ट जारी गया है। लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed