फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Voters boycotted voting at these booths in Gaya; Know the reason for voters' displeasure

Bihar News: बिहार के इन बूथों पर मतदाताओं ने किया वोटिंग का बहिष्कार; जानिए, वोटरों की नाराजगी की वजह

Wed, 13 Nov 2024 05:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Nov 2024 05:34 PM IST
सार

Gaya News: इमामगंज विधानसभा के उपचुनाव में नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे। इमामगंज विधानसभा सीट पर राजद और हम पार्टी के प्रत्याशियों के बीच आमनेसामने की टक्कर है। इस मुकाबले को त्रिकोणीय मुकाबला बनाने के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान भी काफी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Voters boycotted voting at these booths in Gaya; Know the reason for voters' displeasure
मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में हो रहा है। बुधवार को सुबह सात बजे से करीब-करीब तमाम मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई। हालांकि विभिन्न कारणों से कुछ बूथों पर देर से वोटिंग शुरू हो सकी। गया जिले के इमामगंज एक ऐसा जहां क्षेत्र है, जहां झारखंड सीमा पर बसे पननवां टांड और  सिवनडीह गांव के वोटर वोट करते है। यहां के मतदाता सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा कर बहिष्कार कर रहे हैं। इस संबंध में पथरा गांव के मतदाता भूपेंद्र कुमार प्रजापति और रोहित कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से उक्त गांव में आज तक न तो सड़क बना है और न ही नदी पर पुल नहीं बना है। साथ ही कोई भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कई बार सांसद और विधायक से मिलकर शिकायत किया पर कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


वही इस संबंध में किसान उच्च विद्यालय सलैया के बूथ संख्या 171 पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पथरा गांव के कुल 1294 वोटर है। सुबह से एक भी मतदाता मतदान करने नहीं आए हैं। वहीं माईक्रो आब्जर्वर सुभाष कुमार ने बताया कि सुबह से बैठे रहे, लेकिन कोई भी मतदाता 171 बूथ संख्या पर नहीं आए।
विज्ञापन


नौ उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज
वहीं इमामगंज विधानसभा के उपचुनाव में नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे। इमामगंज विधानसभा सीट पर राजद और हम पार्टी के प्रत्याशियों के बीच आमनेसामने की टक्कर है। वहीं इस मुकाबले को त्रिकोणीय मुकाबला बनाने के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान भी काफी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि विभिन्न बूथों पर तीनों प्रत्याशियों को वोट पड़ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों है चुनावी मैदान में 
वहीं इमामगंज में उपचुनाव हो रहा है। इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से कुछ 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करे रहे है। इसमें हम पार्टी से केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा कुमारी उर्फ दीपा मांझी, राजद से रौशन कुमार उर्फ रौशन मांझी, जन सुराज पार्टी से जितेंद्र पासवान, एआईएमआईएम से कंचन पासवान, आजाद समाज पार्टी से विश्वास मांझी, पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से प्रभात निरंजन, सविधानता पार्टी से नीलम कुमारी, निर्दलीय से मुकेश कुमार और आयुष कुमार चुनावी मैदान में डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed