{"_id":"66974ba2b86d6fea220ea9e5","slug":"bihar-news-vip-party-bihar-chief-mukesh-sahni-murder-mystery-bihar-police-investigation-cctv-footage-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jitan Sahni Murder: मुकेश सहनी के पिता की हत्या में जुड़े नए एंगल से बदलेगी पुलिस की कहानी? चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jitan Sahni Murder: मुकेश सहनी के पिता की हत्या में जुड़े नए एंगल से बदलेगी पुलिस की कहानी? चार हिरासत में
Wed, 17 Jul 2024 10:12 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:12 AM IST
सार
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस का स्पष्ट मानना था कि चोरी का विरोध करने पर यह हत्या हुई है। लेकिन, अब एक नया एंगल सामने आ गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह चार सीसीटीवी फुटेज में दूर से जीतन साहनी के घर में घुसते देखे गए थे। इनमें से दो ने जीतन सहनी से सूद पर पैसा लिया था और एक की बाइक उनके पास बंधक थी।
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने कहा कि हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस का स्पष्ट मानना था कि चोरी का विरोध करने पर यह हत्या हुई है। लेकिन, अब एक नया एंगल सामने आ गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह चार सीसीटीवी फुटेज में दूर से जीतन साहनी के घर में घुसते देखे गए थे। इनमें से दो ने जीतन सहनी से सूद पर पैसा लिया था और एक की बाइक उनके पास बंधक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में चार लोग घर के अंदर के घुसते दिखे थे
बताया जाता है ब्याज पर पैसे की लेनदेन के मामले को लेकर दो दिन पहले से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर जीतन सहनी हिरासत में लिए गए एक युवक के बाइक को रख ली थी। उसे पैसे लेकर आने पर बाइक ले जाने की बात कही थी। रविवार रात जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज में यह देखा गया कि रात 10.30 से 11:00 बजे के बीच चार लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। इन्हीं चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दो लोगों ने जीतन सहनी से उधार पर लिया था पैसा
हिरासत में लिए गए चारों के मोबाइल डिटेल और पूर्व की हिस्ट्री जीतन सहनी के साथ लेनदेन की जांच के विषय में जानकारी ली जा रही है। वहीं देर रात्रि में मृत के घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिसिया जांच में अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें दो लोगों ने जीतन सहनी से ब्याज पर पैसा उधार में लिया था। इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी जीतन सहनी के पास लोन की सिक्योरिटी के रूप में रखी हुई थी। इसे छुड़ाने की बात करने यह लोग रात में गए थे। इनमें दो लोगों के साथ जीतन सहनी की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी। इसके बाद ही दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी।
मुकेश सहनी बोले- हमारी आत्मा रो रही है
बता दें कि मंगलवार देर रात वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी।। अंतिम संस्कार से पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अपने पिता की हत्या को लेकर एक मार्मिक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा। कहा कि मेरे पिता जी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है। पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है। यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन 'काला दिवस' के रूप में जाना जाएगा, लेकिन यह हमें डरा नहीं सकता। हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें।