फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vigilance team arrested CO, taking bribe at his home, Bihar Police, Muzaffarpur News

Bihar News : निगरानी ने अंचलाधिकारी को रंगे हाथ दबोचा; सीओ ने आवास बुला घूस लेने की हिम्मत दिखाई

Fri, 18 Aug 2023 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Aug 2023 09:35 AM IST
सार

Bihar Police : टीम ने कुढ़नी अंचल के अधिकारी (CO) पंकज कुमार को पटना निगरानी विभाग की टीम ने उनके आवास से 40 हजार घूस लेते धर दबोचा। निगरानी विभाग की सुबह सुबह कार्यवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance team arrested CO, taking bribe at his home, Bihar Police, Muzaffarpur News
विजिलेंस की टीम ने आरोपी सीओ को हिरासत में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार सुबह कुढ़नी अंचल के अधिकारी (CO) पंकज कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ दबोच लिया। पंकज कुमार अपने आवास पर ही एक शख्स से 40 हजार रुपये घूस के तौर पर ले रहे थे। इसी दौरान पटना से आई विजिलेंस की टीम वहां पहुंची और पंकज कुमार को पकड़ लिया। इसके बाद जांच में सारी बात स्पष्ट हो गई। फिलहाल पंकज कुमार को विजिलेंस ने अपने हिरासत में रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पटना से आई थी विजिलेंस की टीम
विजिलेंस की टीम के अनुसार, कुढ़नी अंचल CO पंकज कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच की तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद पटना से दो टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां पर एक टीम पंकज कुमार के आवास और दूसरी कार्यालय में पहुंची। जैसे ही आवास पर पंकज कुमार ने नोटों का बंडल अपने हाथ में लिया, वैसे ही टीम ने उसे पकड़ लिया। विजिलेंस की टीम का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले के तरह पंकज कुमार पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर मांगी थी रिश्वत
डीएसपी संजय कुमार जसवाल ने बताया कि परिवादी मिथिलेश कुमार ने निगरानी में शिकायत किया कि उसके जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश डीसीएलआर के यहां से प्राप्त हो गया था। लेकिन सीओ पंकज कुमार द्वारा 40 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन करवा गया। इसके बाद पंकज कुमार की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन गया। शुक्रवार मॉर्निंग वॉक के दौरान पंकज कुमार रिश्वत लेते हुए पाए गए। इसके बाद फौरन 4 सदस्यी टीम ने पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम ने बताया कि भ्रष्टचार के केस में पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके विभाग को भी सूचना भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed