Bihar : विजिलेंस का बड़ा एक्शन, पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी
Vigilance raided : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी पटना स्थित कार्यालय के साथ-साथ बक्सर और पटना के कई अन्य
ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिहार राज्य पूर्व निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के कार्यालय और बक्सर सहित पटना के कई ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम का कहना है कि गुप्त सूचना मिली है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम से करोड़ों का जमीन एवं फ्लैट खरीद रखे हैं। टीम का यह भी कहना है कि जानकारी के मुताबिक़ यह अवैध संपत्ति पटना के साथ साथ बक्सर शहर में भी है। जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में निगरानी के द्वारा गोपनीय तरीके से जांच की गई, जिसमें आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गये।
आय से अधिक संपत्ति होने का मिला साक्ष्य
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि जांच के क्रम में आय से अधिक संपत्ति का साक्ष्य पाए जाने के बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 3/ 25 के तहत 16 जनवरी 2025 को धारा 13(2) सा पठित धारा 13(1)(बी) भ्र. नि. अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होते ही अनुसंधान के क्रम में न्यायालय से सर्च वारंट निकाला गया। फिर तलाशी दलों का गठन कर अभियुक्त के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बक्सर जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी गांव में छापेमारी की जा रही है। इसके अलावे पटना जिला के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वेड नगर मोहल्ला और पुनाइचक स्थित फ्लैट एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के कार्यालय की तलाशी की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि तलाशी आज देर रात तक चलेगी। तलाशी के दौरान पाए गए नगद, निवेश से संबंधित कागजात, आभूषण एवं अभिलेख आदि की जांच की जा रही है।