फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance arrested CO and Nazir to taking bribe samastipur bihar police

Bihar News : निगरानी ने सीओ और नाजिर पर गिरायी गाज, दोनों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 10:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 02 Jul 2025 10:15 PM IST
सार

Bihar News : निगरानी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सीओ और नाजिर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीओ 17 हजार रिश्वत ले रहे थे, जबकि नाजिर 13 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए। 

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance arrested CO and Nazir to taking bribe samastipur bihar police
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी सीओ और नाजिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सीओ और नाजिर को 17 हजार और 13 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मधुबनी से की गई है। आरोपी रहिका अंचल के अंचलाधिकारी अभय कुमार और उसी अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी, प्रधान सहायक आदित्य कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- फिर एक बार आएगी NDA सरकार
विज्ञापन


इस संबंध में निगरानी टीम का कहना है कि परिवादी राहुल कुमार झा ने मुहल्ला गौशाला मोहल्ला निवासी श्री लाल झा के पुत्र ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अभय कुमार और  आदित्य कुमार द्वारा जमीन रजिस्ट्री कराने के संबंध में जमीन का रोक सूची प्रतिवेदन भेजने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो के द्वारा परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपियों के रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सत्य पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम हाउस का घेराव करने निकले सैकड़ों छात्र, पटना पुलिस ने रोका, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

दरअसल जमीं की रजिस्ट्री करने के दौरान जिला निबंधन कार्यालय के पदाधिकारी ने यह कहा कि उस जमीन का स्टेटस क्या है यह जानने के लिए रिपोर्ट रहिका अंचल कार्यालय से मांगी गई। राहुल जब सीओ के पास पहुंचे तो नाजिर ने उनसे मोटी रकम की मांग कर दी।  हालांकि बातचीत कर सीओ के साथ सौदा 17 हजार और नाजिर के साथ 13 हजार में तय हुआ। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड संख्या 47/25 दर्ज किया गया। फिर टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अंचलाधिकारी अभय कुमार को 17 हजार रुपये और नाजिर आदित्य कुमार को 13 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed