फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vande Bharat through Samastipur, Khagaria-Kusheshwarsthan rail line project Railway Divisional

Bihar : समस्तीपुर से होकर वंदे भारत को चलाने की उठी मांग, खगड़िया कुशेश्वरस्थान रेल लाइन परियोजना पर भी चर्चा

Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
सार

Bihar : समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने वंदे भारत ट्रेन को समस्तीपुर के होकर चलाने की मांग की है। इसके अलावे खगड़िया-कुशेश्वरस्थान रेल लाइन परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
Bihar News : Vande Bharat through Samastipur, Khagaria-Kusheshwarsthan rail line project Railway Divisional
सांसद राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने समस्तीपुर के रास्ते बंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने रोसरा स्टेशन के पास फ्लाईओवर निर्माण के अलावा किशनपुर, हायाघाट और करपुरीग्राम स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज और मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर जल्द से जल्द फ्लाईओवर निर्माण शुरू होना चाहिए, ताकि आमजन को जाम से राहत मिल सके। यह बात उन्होंने डीआरएम कार्यालय में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल समिति की बैठक के दौरान कही। इस बैठक में समस्तीपुर रेलवे मंडल क्षेत्र के 15 सांसद और तीन राज्यसभा सांसदों ने भी भाग लिया। इस मौके पर रेलवे मंडल प्रशासन द्वारा समस्तीपुर रेलवे मंडल में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी।  साथ ही रेलवे मंडल के कामकाज के बारे में भी सांसदों को बताया। इसके बाद सांसदों ने एक-एक कर अपने-अपने क्षेत्र में रेलवे विकास की योजनाओं पर चर्चाएं की गई। सांसदों ने अपने-अपने इलाके में विकास की मांग रखी जिस पर रेलवे अधिकारियों ने हामी भी भरी। 

विज्ञापन


 डीएमयू को कार्यालय के समय के अनुसार चलाने की उठी मांग 
 उजियारपुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के प्रतिनिधि के रूप में एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने समस्तीपुर स्टेशन पर भारत का बड़ा झंडा लगाने के साथ समस्तीपुर-दरभंगा के बीच सुबह में चलने वाली डीएमयू गाड़ी को कार्यालय के समय के अनुसार करने की मांग की। जनसुविधा के मद्देनजर एक्सप्रेस ट्रेन में अनारक्षित डब्बा के संख्या में वृद्धि करने की बात कही।  साथ ही हस्त शिल्प कला केंद्र के चार बर्खास्त कर्मचारियों का भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में उनकी नौकरी वापसी के लिए कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन


खगड़िया कुशेश्वरस्थान रेल लाइन परियोजना जल्द हो पूरा 
 खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने समस्तीपुर रेल मंडल में चल रही विकास योजनाओं में गति लाने की बात उठाई। उन्होंने खगड़िया कुशेश्वरस्थान रेल लाइन परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।उन्होंने कहा कि वर्षों से यह योजना लंबित चल रही है, रेलवे प्रशासन इस योजना पर जल्द काम करें।  इसके साथ ही उन्होंने हसनपुर सकरी रेल परियोजना को भी जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी सांसद बैठक में हुए शामिल 
इस बैठक में मुजफ्फरपुर के सांसद व केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, वैशाली सांसद वीणा देवी, अररिया प्रदीप कुमार, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल, सीतामढ़ी दिवेश चंद्र ठाकुर, शिवहर सांसद लवली आनंद, व बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा , बेतिया के सांसद संजय जयसवाल, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, के अलावा बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि के साथ ही राज्यसभा सांसद मनोज झा और धर्मशिला देवी ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed